कांग्रेस का PM मोदी पर हमला, कहा- चार पहियों से चलती है सरकार, मौजूदा वक्त में सभी खराब

नई दिल्ली: सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। मोदी सरकार कोरोना काल में सब कुछ ठीक होने का दावा तो कर रही है, लेकिन कांग्रेस लगातार सरकार को हर मोर्चे पर फेल बता रही है। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Recommended Video

    Modi Government पर Kapil Sibal का तंज, कहा- सरकार की गाड़ी के चारों पहिए खराब | वनइंडिया हिंदी
    Kapil Sibal

    कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी जी गाड़ी के चार पहिये होते हैं, उनके बिना गाड़ी नहीं चलती। एक पहिया संसद है, जहां आप कभी जवाब देते नहीं हैं। दूसरा पहिया है सरकार, वो भी अपनी मनमर्जी करती है। तीसरा पहिया है न्यायपालिका, आपकी सरकार वहां जाकर बयान देती है कि सड़क पर कोई प्रवासी नहीं है। इसके अलावा चौथा पहिया है चुनाव आयोग, वहां जो आप कहते हैं, वो होता है। गाड़ी के चार पहिये चल नहीं रहे तो गाड़ी आगे चलेगी कैसे? ड्राइवर सीट पर आप बैठे हैं, इसके बावजूद न तो आपको जानकारी है कि देश की आर्थिक स्थिति कैसी है और न ही आपके वित्त मंत्री को।

    पेट्रोल के दाम को लेकर भी उठाए सवाल
    सिब्बल ने पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भी मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम बहुत कम हो गए हैं। इसके बाद भी सरकार ने देश में दाम कम नहीं किए। जिससे सरकार को बहुत फायदा हुआ है। अब जो लाभ सरकार ने अर्जित किया है, उसे जनता की भलाई के लिए खर्च करना चाहिए। सिब्बल के मुताबिक भारत में ईंधन पर सबसे ज्यादा 69 प्रतिशत टैक्स लगाया जाता है। इतना टैक्स न तो किसी विकासशील देश में है और न ही विकसित देश में। मोदी सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+