कपिल के शो की हीरोइन के पिता से ऑटो ड्राइवर ने मांगा ज्यादा किराया, ना देने पर फोड़ा सिर

कपिल के शो की हीरोइन के पिता से पिता से ऑटो ड्राइवर न मांगा ज्यादा किराया, ना देने पर फोड़ा सिर

मुंबई। टीवी पर आने वाले कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती के पिता के साथ मुंबई में ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने मारपीट की है। मुंबई में सुमोना के पिता पर ऑटोवाले ने तब हमला किया जब वो पत्नी को अस्पताल ले जा रहे थे। ऑटोवाले ने उनसे ज्यादा किराया मांगा, जिसका उन्होंने विरोध किया, इस पर उसने उन पर हमला कर दिया। इससे सुमोना के पिता जख्मी हो गए, उनके सिर पर चोट लगी है।

kapil sharma show heroine sumona chakravarti father beaten by auto rickshaw driver

पत्नी को ले जा रहे थे सिमोना के पिता

पत्नी को ले जा रहे थे सिमोना के पिता

सुमोना ने इस घटना के बारे में बताया कि वो परिवार के साथ अंधेरी में रहती है। मां की तबियत ठीक नहीं थी, इसलिए मेरे पिता मां को पास ही के सेवन हिल्स हॉस्पिटल ले जा रहे थे। काफी इंतजार के बाद एक ऑटो वाला रुका और जाने के लिए तैयार हुआ लेकिन वो काफी ज्यादा किराया मांग रहा था, इसका मेरे पिता ने विरोद किया को उसने उन पर हमला कर किया और उनके सिर पर वार किया।

सिर में लगी है गहरी चोट

सिर में लगी है गहरी चोट

सुमोना ने बताया है कि उनके पिता के ज्यादा किराया मांगने का विरोध करने पर ऑटो वाले ने पत्थर मारकर उनका सिर फोड़ दिया। पिता के घायल होने के बाद सिमोना की मां ने एक कार को रुकवाया और उसकी मदद से अस्पताल लेकर गईं। जहां उनका ईलाज किया गया। सिमोना ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

ड्राइवर को किया गया गिरफ्तार

ड्राइवर को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटो ड्राइवर को अपनी गिरफ्तार कर लिया है। पवई पुलिस स्टेशन में अमित गुप्ता नाम के इस ऑटो ड्राइवर पर मामला दर्ज कराया गया है। उस पर धारा 324, 337, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है। आपको बता दें सिमोना टीवी पर अपनी खास पहचान रखती हैं। वो फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+