7 महीने बाद कपिल शर्मा ने शेयर की अपनी फोटो, 5 किलो बढ़ा है वजन, इन्हें ठहराया दोषी
नई दिल्ली। लंबे वक्त से लाइमलाइट से काफी दूर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने पूरे 7 महीने बाद अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो पहले ही तरह ही खुश और हैंडसम नजर आ रहे हैं, हालांकि उनका वजन पहले से कहीं ज्यादा दिख रहा है।

कपिल शर्मा ने शेयर की खुद अपनी फोटो
जिसके बारे में कपिल ने खुद ही बताया है। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि पंजाब अमृतसर, जालंधर, कुलचे, मट्ठी-छोले, लस्सी बराबर 5 किलो वजन बढ़ गया है, हालांकि इस तस्वीर में कपिल शर्मा खूब हैंडसम लग रहे हैं, और इशारा मिल गया है कि कॉमेडी किंग जल्द ही धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।

वायरल तस्वीरों ने खोला कपिल का राज
जबकि हाल की कुछ वायरल तस्वीरों में कपिल की हालत ठीक नहीं दिख रही थी, वो पहले से ज्यादा मोटे और बीमार नजर आ रहे थे, उनके बारे में काफी कुछ लिखा भी गया था कि वो इन दिनों शराब की लत और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं।

पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह'
फिलहाल कपिल की वापसी बतौर निर्माता हो रही है, वो पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' लेकर आ रहे हैं, इन दिनों कपिल शर्मा फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं और शायद इसी वजह से कपिल ने अपनी तस्वीर शेयर की है।

विक्रम ग्रोवर फिल्म के निर्देशक हैं
मालूम हो कि फिल्म 'सन ऑफ मंजीत सिंह' में पंजाबी स्टार गुरप्रीत घुग्गी हैं, विक्रम ग्रोवर के निर्देशन में वाली यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी, इसे कपिल शर्मा ने सुमीत सिंह के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। उम्मीद की जा रही है कि कपिल की वापसी बहुत जल्द टीवी पर होने वाली है क्योंकि तस्वीर देखकर लग रहा है कि कपिल अब बीमारी की चपेट से आजाद हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications