इवेंट में फैन के सेल्फी मांगने पर भड़के कपिल शर्मा, क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। टीवी पर दोबारा वापसी के बाद अब कपिल शर्मा के बुरे बर्ताव की चर्चा हो रही है और फैंस को भी काफी निराशा पहुंची है। दरअसल स्टार कॉमेडियन होने की वजह से कपिल शर्मा की फैन फॉलोविंग भी काफी अधिक है लेकिन उन्हीं ने फैन के साथ सेल्फी खिंचवाने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि कपिल ने एटीट्यूड दिखाते हुए फैंस के साथ सेल्फी लेने से मना कर दिया।

Kapil Sharma disappointed fans when he refused to pose for pictures or click selfies in a event

दरअसल ये सब वाकया सेट से हट कर मुंबई के कार्यक्रम में देखने को मिला, जहां कपिल शर्मा भी पहुंचे हुए थे। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल को देख उनके प्रशंसक भी वहां जुट गए और सेल्फी लेने की गुजारिश करने लगे। लेकिन उनत आश्चर्य तब हुआ जब कपिल ने सेल्फी और फोटो के लिए पोज देने से मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा के दोस्त ने उन लोगों को भी दूर कर दिया था जो अपने पसंदीदा कॉमेडियन के साथ तस्वीरें क्लिक करने को लेकर काफी उत्सुक थे।

सूत्रों की माने तो इस इवेंट में कपिल शर्मा के अलावा रणवीर सिंह भी पहुंचे हुए थे और उन्होंने मेहमानों के साथ अच्छा व्यवहार किया। मेहमानों के साथ काफी फ्रेंडली भी रहे। इसके अलावा उन्होंने वहां मौजूद अपने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई। लेकिन कपिल शर्मा इकलौते ऐसे रहे जिन्होंने इवेंट में फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया। जबकि एक दौर था जब कपिल शर्मा फैंस के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने में कतराते नहीं थे। बता दें कि पिछले साल कपिल शर्मा काफी विवादों में भी रहे। खबर तो ये भी थी कि वो डिप्रेशन में चले गए थे। जिसकी वजह से उनका शो भी बंद हो गया था। यहां तक की कपिल शर्मा को इलाज भी करवाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- विदाई के समय इंजीनियर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार, वजह बना एक सूटकेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+