कपिल मिश्रा का खुलासा, कल CBI को बंद लिफाफे में देंगे सबूत

आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा ने आज केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों पर अपनी बात कही है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें कल यानी मंगलवार को सुबह 11.30 बजे सीबीआई से मिलने का वक्त मिला है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा ने आज केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों पर अपनी बात कही है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें कल यानी मंगलवार को सुबह 11.30 बजे सीबीआई से मिलने का वक्त मिला है। कल वह एक बंद लिफाफे में सारी जानकारी लेकर खुद सीबीआई के दफ्तर जाएंगे और इस मामले से जुड़े सारे सबूत उन्हें देंगे।

कपिल मिश्रा का खुलासा, कल CBI को बंद लिफाफे में देंगे सबूत

आपको बता दें कि कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने करीब 2 करोड़ रुपए की रिश्वत ली है। इस पर बाद में आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जवाब भी दिया गया था, लेकिन कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी को काफी तीखे अंदाज में खरी खोटी सुनाई और कहा कि वह सारे सबूत सीबीआई को देंगे।

आम आदमी पार्टी की कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आखिर कपिल मिश्रा उन लोगों का नाम क्यों नहीं बताते जिनकी बीच डील हुई थी। इस पर कपिल मिश्रा ने कहा है कि सतेंद्र जैन ने पैसे दिए थे और अरविंद केजरीवाल ने पैसे लिए थे। वह बोले कि सतेंद्र जैन ने छतरपुर में 7 एकड़ के फार्महाउस के लिए 50 करोड़ रुपए की डील के लिए पैसे दिए थे। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के 10 करोड़ रुपए के फर्जी बिल बनवाने के लिए भी पैसे दिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार उनके साढ़ू के लिए किया गया था।

कपिल मिश्रा को आम आदमी पार्टी ने भाजपा के लिए काम करने वाला कहा था, इस पर कपिल मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा कि वह भाजपा में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ वह हमेशा ही लड़ते आए हैं। उन्होंने साफ किया कि वह न तो भाजपा के साथ हैं और न ही कभी भाजपा में जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ेंगे। साथ ही वह बोले कि अगर आम आदमी पार्टी के पास कोई सबूत हो जो यह साबित कर दे कि उनके भाजपा के साथ रिश्ते हैं तो उसे सार्वजनिक करें।

उन्होंने कहा कि इसे लेकर एक मीटिंग भी होने जा रही है, जिसमें उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है। वह बोले कि मेरे खिलाफ पिछले दो सालों में कोई केस नहीं है। अगर मुझे इमानदारी के लिए निकाला जा रहा है तो आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों की सारी फाइलें सार्वजनिक करें और जनता से पूछें कि किसे निकालना है, न कि एक कमरे में बैठकर ऐसे फैसले करें।

कपिल मिश्रा ने यह भी कहा कि उनका नंबर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिस पर अरविंद केजरीवाल के लोग फोन करके उन्हें धमकियां दे रहे हैं। वह बोले कि मैं इन सबसे डरने वाला नहीं हूं। कपिल मिश्रा ने एक ईमेल आईडी भी जारी कर दी और कहा कि इस ईमेल आईडी पर आम आदमी पार्टी के किसी भी विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार का सबूत भेजें या फिर खुद मेरे घर आकर दे दें।

उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि इस बार पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में पैसों का लेन-देन हुआ। सीटों के लिए न केवल पैसे, बल्कि दारू और लड़कियों का भी इंतजाम किया गया। वह बोले कि अमेरिका से उनके पास फोन आ रहे हैं और बताया जा रहा है कि संजय सिंह के रिश्तेदार अमेरिका में टिकटों की डील करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+