कानपुर में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, एसओ शिवराजपुर सहित ये 8 पुलिसकर्मी शहीद
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे (Vikas Dubey) को पकड़ने गई पुलिस पर अचानक बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्र और एसओ शिवराजपुर महेश यादव सहित कुल 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। पुलिस इस बदमाश को पकड़ने के लिए गांव बिकरू से आई थी लेकिन इन बदमाशों ने पुलिस की टीम को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी के मुताबित 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
Recommended Video

एनकाउंटर में शहीद हुए ये पुलिसकर्मीयों-
- देवेंद्र कुमार मिश्र, सीओ बिल्हौर
- महेश यादव, एसओ शिवराजपुर
- अनूप कुमार, चौकी इंचार्ज मंधना
- नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर
- सुल्तान सिंह, कांस्टेबल थाना चौबेपुर
- राहुल, कांस्टेबल बिठूर
- जितेंद्र, कांस्टेबल बिठूर
- बबलू, कांस्टेबल बिठूर

एनकाउंटर में घायल पुलिसकर्मी-
- कौशलेंद्र प्रताप सिंह, एसओ बिठूर
- अजय सिंह सेंगर, सिपाही बिठूर
- अजय कश्यप, सिपाही शिवराजपुर
- होमगार्ड जयराम पटेल
- एसआई सुधाकर पांडे, चौबेपुर
- शिव मूरत, सिपाही बिठूर
- विकास बाबू, प्राइवेट व्यक्ति, चौबेपुर

मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जानकारी के लिए बता दें 2-3 जुलाई, 2020 की रात ग्राम बिकरू, थाना चौबेपुर, जनपद कानपुर नगर गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस यहां बदमाश विकास दुबे को पकड़ने आई थी। तभी अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

डीजीपी ने क्या कहा?
मामले में यूपी डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा, हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था, पुलिस उसे पकड़ने गई थी। लेकिन उन्होंने वहां GCB लगा दी थी जिससे हमारे वाहन बाधित हो गए। जब फोर्स नीचे उतरी तो अपराधियों ने गोलियां चलाई, जवाबी फायरिंग हुई लेकिन अपराधी ऊंचाई पर थे, इसलिए हमारे 8 कर्मी शहीद हुए। हमारे लगभग 7 आदमी घायल हो गए। ऑपरेशन अभी भी जारी है क्योंकि अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

बड़े पैमाने पर ऑपरेशन जारी
डीजीपी ने आगे कहा, IG, ADG, ADG (लॉ एंड ऑर्डर) को ऑपरेशन की निगरानी के लिए वहां भेजा गया है। कानपुर से फॉरेंसिक टीम मौके पर है और लखनऊ से एक विशेषज्ञ टीम भी भेजी जा रही है। इसमें STF को भी लगाया गया है। IG/STF मौके पर पहुंच रहे हैं। कानपुर STF पहले से ही कार्यरत है। इन पर बहुत बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह उसी ऑपरेशन के सिलसिले में जारी है जिसके लिए हमारी टीम पहले वहां गई थी।

ADG लॉ एंड ऑर्डर क्या बोले?
ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, घटना में 7 लोग (5 पुलिसकर्मी, 1 होम गार्ड, 1 सिविलि) घायल हुए है। कुछ पुलिस हथियार गायब हुए हैं। जिसकी जांच चल रही। जो भी लोग इस कार्य में शामिल हैं हम उन्हें ढूंढकर उसको कानून के सामने पेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications