पार्क में वर्कआउट कॉस्ट्यूम को लेकर कन्नड़ अभिनेत्री पर कांग्रेस की महिला नेता ने किया हमला, Video से मचा बवाल

बेंगलुरु। वर्कआउट कॉस्ट्यूम को लेकर कन्नड़ अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े को कांग्रेस नेता कविता रेड्डी और उनके समर्थकों के साथ हाथापाई और अपशब्द का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु के एक पार्क में वर्कआउट करने पहुंची अभिनेत्री को उस समय अप्रिय परिस्थिति का सामना करना पड़ा जब कविता रेड्डी ने उनके कपड़ों को लेकर आलोचना की और अपशब्द कहे। इनता ही नहीं, संयुक्ता हेगड़े के मुताबिक कांग्रेस नेता और उनके समर्थकों ने गाली दी और फिर हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो अब वायरल हो गया है।

कन्नड़ अभिनेत्री के साथ कांग्रेस नेता ने की बदतमीजी

कन्नड़ अभिनेत्री के साथ कांग्रेस नेता ने की बदतमीजी

एक्ट्रेस संयुक्ता हेगड़े ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस नेता कविता रेड्डी के साथ हुए विवाद का वीडियो पोस्ट किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमारे देश का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम आज क्या करते हैं। आगरा झील में कविता रेड्डी द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार और उपहास किया गया।' एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में बेंगलुरु सिटी पुलिस और बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत को टैग कर इस मामले पर संज्ञान लेने का निवेदन किया है।

वर्कआउट कॉस्ट्यूम को लेकर हुआ विवाद

वर्कआउट कॉस्ट्यूम को लेकर हुआ विवाद

कन्नड़ अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े ने कांग्रेस नेता और उनके साथ मौजूद लोगों पर बुरा बर्ताव करने का आरोप भी लगाया है। संयुक्ता हेगड़े के अनुसार, बेंगलुरु के एक पार्क में उनके वर्कआउट कॉस्ट्यूम को लेकर कांग्रेस नेता कविता रेड्डी ने उन्हें अपशब्द कहे। उन्होंने वीडियो शेयर किया जिसमें कविता उनकी दोस्त पर हमला कर रही हैं। संयुक्ता के मुताबिक कविता रेड्डी ने कहा, 'क्या तुम कैबरे डांसर हो? यह किस तरह के कपड़े पहने हुए हैं? ऐसे...निकलोगी...और तुम्हारे साथ कुछ हुआ तो रोते हुए किसी के पास मत जाना।'

कविता रेड्डी और उनके समर्थकों ने की हाथापाई

कविता रेड्डी और उनके समर्थकों ने की हाथापाई

मीडिया को दिए बयान में संयुक्ता कहती हैं कि शाम के वक्त वह अपने दोस्तों के साथ 'हूला हूप्स' (जिमनास्टिक) का अभ्यास कर रही थीं, इस दौरान उनके पास एक महिला आई और बदतमीजी करते हुए अपशब्द कहने लगी। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि मॉरल पुलिसिंग के नाम पर अपशब्द बोलने वाली महिला कांग्रेस नेता कविता रेड्डी है। एक्ट्रेस ने बताया कि पार्क में कविता रेड्डी और उनके समर्थकों ने हाथापाई भी की।

ड्रग स्कैंडल मामले में फंसाने की दी धमकी

ड्रग स्कैंडल मामले में फंसाने की दी धमकी

संयुक्ता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता और उनके समर्थक कन्नड़ अभिनेत्री से बहस कर रहे हैं, थोड़ी ही देर बाद वह अभिनेत्री और उनकी दो दोस्तों के साथ हाथापाई और मारपीट पर उतर आते हैं। संयुक्ता ने आरोप लगाया है कि महिला नेता का साथ मौजूद 10 लोगों ने उन्हें धमकी देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वह ड्रग स्कैंडल मामले में संयुक्ता का नाम भी शामिल करवा देंगे।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन जब आएगी तब आएगी, लेकिन तब तक ऐसा करके भी खुद को रख सकते हैं सुरक्षित?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+