जेएनयू कैंपस में बाहर से आए युवक ने कन्हैया कुमार को मारा थप्पड़

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देशद्रोह का मुकदमा झेल रहे जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर गुरुवार की शाम जेएनयू कैंपस में ही एक युवक ने हमला कर दिया। युवक ने कन्हैया कुमार को एक थप्पड़ मारा ही था कि अन्य छात्रों ने उसे पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार की शाम 6 बजे की है। कन्हैया उस वक्त प्रशासनिक ब्लॉक के सामने राष्ट्रीयता पर आयोजित एक भाषण को सुन रहा था। जानिए सच: कन्हैया की गोद में बैठी महिला JNU टीचर नहीं बल्कि छात्रा है और उसकी फ्रेंड है

Kanhaiya Kumar attacked in JNU campus, comes out more defiant

उस वक्त एक युवक आया और उसने कन्हैया से दो मिनट बात करने को कही। कन्हैया उसके साथ थोड़ा किनारे गये तो उसके साथ गालीगलौज शुरु कर दी और और कथित रूप से उसे तमाचा मारा। इसके बाद वहां मौजूद अन्य छात्रों ने हमलावर को पकड़कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। सबूत है मेरे पास, JNU में रोज मिलते हैं 3 हजार यूज्ड कंडोम

जानकारी के मुताबिक हमलावर की पहचान विकास चौधरी के रूप में हुई है। उसने बताया कि वो गाजियाबाद का रहने वाला है और कन्हैया के देश विरोधी नारों से नाराज है। उसने कहा कि जबतक कन्हैया देश से माफी नहीं मांग लेता वो जेएनयू में ही अनशन करेगा। पूछताछ पर उसने बताया कि वो जेएनयू का छात्र नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+