कश्मीर में अजय पंडिता की हत्या को लेकर बॉलीवुड पर भड़कीं कंगना, पूछा- अब चुप क्यों?

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में कश्मीरी पंडित, कांग्रेस नेता अजय पंडिता की हत्या को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने दुख जताया है। एक प्लेकार्ड के माध्यम से उन्होंने अपनी बात रखी है। साथ ही बॉलीवुड के लोगों पर उन्होंने कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा है कि इस पर आखिर वो चुप क्यों हैं। पीएम मोदी से भी उन्होंने कश्मीरी पडितों की परेशानी समझने की अपील की है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Sarpanch Ajay Pandita की मौत के बाद फैला खौफ, बेटी बोली ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    'मैं हिंदुस्‍तान हूं, मैं शर्मिंदा हूं'

    'मैं हिंदुस्‍तान हूं, मैं शर्मिंदा हूं'

    कंगना की ओर से जो वीडियो जारी किया गया है। उसमें उन्‍होंने एक प्‍लेकार्ड ले रखा है, जिस पर लिखा है- 'मैं हिंदुस्‍तान हूं। मैं शर्मिंदा हूं। अजय पंडिता के साथ न्‍याय हो जिनका जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग में मर्डर हो गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज बॉलीवुड के लोग और बुद्धिजीवी चुप क्यों हैं। वीडियो में कंगना कह रही हैं, हमारी फिल्म इंडस्ट्री के होनहार कलाकार हैं, या जो इस देश में खुद को बुद्धिजीवी कहते हैं, अक्सर इस तरह के कार्ड लेके, हाथों में मोमबत्तियां लेके, पत्थर लेके, पेट्रोल बम लेकर सड़कों पे निकल जाते हैं, देश को जलाने के लिए या किसी मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय बनाने के लिए। मगर उनकी ये मानवता तभी फूट पड़ती है, जब इसके पीछे कोई जेहादी एजेंडा हो। मगर किसी और को इंसाफ दिलाना हो तो उनके मुंह से चूं तक नहीं होती है।

    सेक्युलरिज्म की खाल में छुपे लोग

    कंगना कह रही हैं कि जिस तरह से भेड़िया भेड़ की खाल में छुपा होता है, उस तरह से जेहादी एजेंडा वाले लोग सेक्युलरिज्म की खाल में छुपे हुए हैं। हिंदुओं को ये सेक्यूलरिज्म सिखाते हैं। जो रिलिजन ना कि हमें सिर्फ मानव से प्रेम करना सिखाता है, बल्कि हर धर्म का सम्मान करना सिखाता है। जीव-जंतु, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, ग्रह, ब्रह्मांड, वायु मंडल हर चीज की हमें पूजा करना सिखाता है, उन्हें सेक्युलरिज्म सिखाते हैं।

    प्रधानमंत्री से घाटी में पंडितों को बसाने की अपीव करते हुए कंगना ने कहा कि बीते 600-700 सालों में वहां नाममात्र के हिन्दू रह गए हैं। उनको भी मार काट के भगा रहे हैं। हर दिन वहां खून की नदियां बहती हैं। तो ये सत्य है, और इतिहास इस बात का गवाह है कि जहां हिंदू नहीं हैं वहां सेक्यूलरिज्म भी नहीं हैं। तो मैं माननीय प्रधानमंत्री जी से ये निवेदन करती हूं कि पंडितों को कश्मीर वापस भेजा जाए और उन्हें उनकी जमीन दी जाए और वहां पर हिंदुइज्म की फिर से स्थापना की जाए। अजय पंडित जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।

    सोमवार को कर दी गई थी सरपंच की हत्या

    सोमवार को कर दी गई थी सरपंच की हत्या

    जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार शाम को सरपंच अजय पंडिता की कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लुकबावन के सरपंच अजय पंडित कांग्रेस पार्टी के नेता थे। सोमवार शाम करीब छह बजे लोकबावन इलाके में मुख्य रास्ते पर अजय पंडित पर आतंकियों ने गोलियां बरसा दी शाम के वक्त अजय घर से बागीचे में जाने के लिए निकले थे कि बीच रास्ते में उनको घेरकर उनकी हत्या कर दी गई।

    जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में कांग्रेस सरपंच की गोली मारकर हत्या, महबूबा मुफ्ती ने जताया शोक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+