बिना मास्क ऑफिस देखने पहुंची कंगना रनौत, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर घेरा
नई दिल्ली, जून 6 । कोरोना वायरल की दूसरी लहर ने भारी तबाही मचाई। अब धीरे-धीरे संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, लेकिन लोगों से सावधानी रखने की अपील की जा रही है। इस बीच बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत मुंबई में अपने ऑफिस के रेनोवेशन का काम देखने पहुंची ।

बिना मास्क के पहुंची कंगना
मुंबई के पाली हिल स्थित अपने ऑफिस के रेनोवेशन का काम देखने आज कंगना रनौत पहुंची। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का सूट और ब्लैक सनग्लास पहने हुई पहुंची थी, लेकिन उनके चेहरे पर मास्क नहीं देखकर फैंस भड़क गए।
कंगना के इसी दफ्तर में बीएमसी से तोड़ फोड़ मचाई थी। जिसमें रेनोवेशन का काम चल रहा है। इसी काम का जायदा लेने कंगना पहुंची थी। इस दौरान कंगना ने मास्क नहीं लगाया था, जिसे देखकर यूजर्स भड़क गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर लिया।
बिना मास्क के कंगना के बाहर निकलने की तस्वीरें जब सामने आई तो लोगों ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग तक कर ली। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। वहीं क यूजर ने लिख दिया कि ये कबी मास्क क्यों नहीं पहनती। वहीं किसी ने लिखा कि सनग्लासेस पहनना याद है लेकिन मास्क नहीं।
यूजर कंगना के इस कदम से बेहद नाराज दिख रही है। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बीतने के बाद लोगों को कड़ाई से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की जा रही है। लोगों को डबल मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है, ऐसे में कंगना की इस लापरवाही से लोग गुस्से में है।












Click it and Unblock the Notifications