सुशांत केस: आयुष्मान ने रिया को किया सपोर्ट तो भड़कीं कंगना, कहा- चापलूस आउटसाइडर माफिया को...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत काफी समय से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नेपोटिजम के साथ साथ कई बॉलीवुड स्टार्स को लेकर भी अपनी बात रख रही हैं। सुशांत मामले में कंगना का गुस्सा तेजी से बढ़ रहा है, कभी वह किसी डायरेक्टर पर तंज कसती हैं, तो कभी किसी एक्टर पर। इस बार उनके निशाने पर अभिनेता आयुष्मान खुराना हैं। कंगना ने आयुष्मान को चापलूस आउटसाइडर तक कह दिया है। कंगना की टीम ने ये बात ट्विटर पर कही हैं, जिसमें उन्होंने पूर्व अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमल राशिद खान (केआरके) के ट्वीट को रीट्वीट किया है।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case : Rhea Chakraborty से ED की फिर पूछताछ जारी | वनइंडिया हिंदी
    केआरके ने किया ये ट्वीट

    केआरके ने किया ये ट्वीट

    दरअसल कमल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'आयुष्मान खुराना रिया चक्रवर्ती और नेपो किड्स का तीन कारणों से समर्थन कर रहे हैं। पहला- उन्हें बॉलीवुड में सर्वाइव करना है। दूसरा- वो यश राज फिल्म के कलाकार हैं। तीसरा- सुशांत सिंह उनके प्रतिद्वंदी थे।' केआरके ने आगे लिखा, 'खुराना चिंता मत करो। तुम्हारी फिल्में भी आएंगी और जनता तुम्हें सटीक जवाब देगी। ऑल द बेस्ट।' केआरके के इसी ट्वीट को कंगना की टीम ने रीट्वीट किया। हालांकि इसमें आयुष्मान खुराना का नाम नहीं लिखा गया है।

    कंगना ने कहा- 'चापलूस आउटसाइडर'

    कंगना ने कहा- 'चापलूस आउटसाइडर'

    कंगना की टीम ने लिखा, 'चापलूस आउटसाइडर केवल अपनी औसत काबिलियत की खातिर माफिया का समर्थन करते हैं। इस तरह के लोगों को किसी से खतरा नहीं रहता है और ये लोग उन विवादों और टकरावों का पूरा लाभ उठाते हैं, जिन्हें कंगना और एसएसआर जैसे लोग फेस करते हैं। ये लोग खुलेआम इन चीजों को नकारते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं।' आपको बता दें हाल ही में आयुष्मान खुराना सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के निशाने पर तब आए थे, जब उन्होंने रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया था।

    रिया के पोस्ट पर किया था कमेंट

    रिया के पोस्ट पर किया था कमेंट

    रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को लेकर एक पोस्ट की थी। जिसपर आयुष्मान ने कमेंट में हर्ट ब्रोकन वाला इमोजी शेयर किया था। जो सुशांत के फैंस को भी पसंद नहीं आया। आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिससे उनकी मौत के पीछे का कारण पता चल सके। वहीं सुशांत के पिता ने बिहार के पटना में रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने इन सभी पर सुशांत के साथ धोखाधड़ी करने, उनके पैसे हड़पने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

    तापसी और स्वरा को ब्री-ग्रेड एक्ट्रेस कहा था

    तापसी और स्वरा को ब्री-ग्रेड एक्ट्रेस कहा था

    इससे पहले कंगना ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को भी बी ग्रेट एक्ट्रेस बोलकर निशाने पर लिया था। तापसी और स्वरा दोनों ने ही कंगना को इसका जवाब भी दिया था। एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा था कि आप एक ओर तो आउटसाइडर्स के लिए लड़ रही हैं और दूसरी ओर उन्हें ही नीचे गिरा रही हैं। आप किस ओर हैं। तापसी ने कहा था कि कंगना अपने फायदे के लिए इस स्थिति का फायदा उठा रही हैं। तापसी ने ये भी कहा कि एक ओर कंगना शोषण और परेशान किए जाने के खिलाफ लड़ रही हैं लेकिन दूसरी ओर वो खुद भी यही कर रही हैं। ये गलत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+