खाना बनाते वक्त कंगना की मां को किचन में लगी ठंड तो लगाया ये देसी जुगाड़, वायरल हुई तस्वीर
खाना बनाते वक्त कंगना की मां को किचन में लगी ठंड तो लगाया ये देसी जुगाड़, वायरल हुई तस्वीर
Kangana Ranaut Twitter News Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार और खासकर मां के बारे में पोस्ट शेयर करते रहती हैं। इस बार उन्होंने एक मजेदार पोस्ट अपनी मां के बारे में शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। असल कंगना रनौत की मां को सर्दी में किचन में खाना बनाने में ठंड लग रही थी। ठंड से बचने के लिए कंगना रनौत की मां ने जो देसी जुगाड़ निकाला है, जिसे देख आप भी वाहवाही करेंगे। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में बताया, ''मां से बात की उन्होंने बताया, किचन बहुत ठंडा है तो बाहर धूप में अंगीठी पर खाना बना रही हूं। मुझे उत्सुकता हुई, जब मैंने देखा तो अपनी हंसी नहीं रोक पाई, देसी जुगाड़ से बढ़कर कोई जुगाड़ नहीं है। इस काम की खोज के लिए मां पर गर्व है।''

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में कंगना की मां धूप में अंगीठी पर रोटियां बनाते दिख रही हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब कंगना रनौत ने अपनी मां के खाना बनाते वक्त तस्वीर शेयर की हो। कंगना पहली भी अपनी मां के कई वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। जिसमें उनकी मां किचन फार्म भी देखी जा चुकी हैं। पिछली दफा कंगना रनौत ने अपनी मां की मक्के की रोटी बनाते वक्त तस्वीर शेयर की थी।
कंगना रनौत के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनकी कई सारी फिल्में आने वाली हैं। कंगना रनौत 'थलाइवी' में नजर आने वाली हैं। 'थलाइवी' में कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा वो 'तेजस' में वह एयरफोर्स पायलट के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में कंगना रनौत जासूस का रोल प्ले कर रही हैं, जिसका नाम एजेंट अग्नि है। इसके अलावा कंगना की फिल्म धाकड़ भी आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications