फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग से Kangana Ranaut ने कहा, 'मुख्यमंत्री के काम मुझे मत बताओ', देखें Video
Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंगना अपने संसदीय क्षेत्र कुल्लू में लोगों से मुलाकात करने पहुंची थीं। इसी दौरान एक बुजुर्ग उनके पास फरियाद लेकर पहुंचे थे। यहां वह बुजुर्ग उनसे कहते नजर आ रहे हैं कि आपके पास पावर हैं, आप कर सकती हैं। इसके जवाब में बीजेपी सांसद कहती हैं कि ये मुख्यमंत्री के काम हैं। उनके काम मुझे क्यों बता रहे हैं।
कंगना रनौत का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन की भरमार आ गई है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग बार-बार गुहार लगा रहे हैं और कहते हैं कि हम आपसे ही कह सकते हैं। आप कानून बनाते हो। जवाब में कंगना कहती हैं कि ये मुख्यमंत्री के काम हैं, आप सुक्खू जी से उनके काम कहो।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी स्टार हुमैरा असगर की मौत में नया ट्विस्ट, रहस्यमयी मौत को लेकर हैरान करने वाला खुलासा
Kangana Ranaut के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स नाराज
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 2029 में पक्का चुनाव हारेंगी। यह इनका अहंकार है। एक और यूजर ने लिखा कि जब नेताओं को वोट चाहिए होता है, तो जनता के पैरों में बैठ जाते हैं। काम होने के बाद वो जनता को पैरों में बिठाते हैं। इससे पहले भी बीजेपी सांसद कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर नाराजगी झेलनी पड़ी है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कंगना की टीम के कुछ लोग बुजुर्ग को उठा रहे हैं। हालांकि, बीजेपी सांसद कहती हैं कि मैं आपको खट्टर जी से मिलवा दूंगी।
हिमाचल प्रदेश में आई भारी बारिश और बाढ़ में कंगना के संसदीय क्षेत्र में भी लोग बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए थे। इस दौरान उन्होंने मदद की बात पर कहा था कि मेरे पास कोई कैबिनेट नहीं है। मैं क्या कर सकती हूं, मेरी क्षमता नहीं है किसी की मदद करने की। मेरे दो भाई हैं और वही मेरी कैबिनेट है। उनके ऐसे बयान की खासी आलोचना हुई थी और कांग्रेस नेताओं ने इस पर हमला बोला था।
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट देख पिघला दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का दिल












Click it and Unblock the Notifications