Humaira Asghar Ali केस में चौंकाने वाला मोड़, रहस्यमयी मौत को लेकर नया खुलासा, क्या परिवार है शामिल?

Humaira Asghar Ali: पाकिस्तानी फिल्म इंजस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। बीते सप्ताह, उनका सड़ा-गला शव कराची स्थित उनके फ्लैट से बरामद किया गया था, जिसने सभी को चौंका दिया था।

साल 2024 में ही हो गई थी हुमैरा की मौत
प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हुमैरा असगर अली की मौत साल 2024 में ही हो गई थी, लेकिन इसका खुलासा अब जाकर हुआ है। अब इस केस में नया मोड़ सामने आया है, जिसने मामला और पेचीदा बना दिया है।

Humaira Asghar Ali

शाहजैब सोहेल ने कोर्ट से की ऐसी अपील

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची निवासी शाहजैब सोहेल नामक एक शख्स ने सिटी कोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया है कि हुमैरा असगर अली की मौत सामान्य नहीं बल्कि एक प्री प्लान्ड मर्डर था। उन्होंने अदालत से अपील की है कि एक्ट्रेस के परिवार को भी जांच में शामिल किया जाए, ताकि इसकी सच्चाई सामने आ सके।

वीडियो सबूत और पारिवारिक तनाव की ओर इशारा

शाहजैब की याचिका में ये भी उल्लेख किया गया है कि हुमैरा के अपार्टमेंट से कुछ वीडियो फुटेज मिले हैं, जो ये दर्शाते हैं कि उनके और उनके परिवार के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे। उन्होंने ये भी सवाल उठाया है कि एक्ट्रेस की लाश जिस हालत में पाई गई, वह परिस्थितियां भी संदेहास्पद हैं। याचिका के आधार पर कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में अब नए क्राइम एंगल से जांच करने का निर्देश दिया है।

डिजिटल सबूतों की हो रही है जांच

-द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने अब तक हुमैरा असगर अली के तीन मोबाइल फोन और एक टैबलेट को जब्त कर उनको अनलॉक करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इसके अलावा, एक्ट्रेस के पास से एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है, जिसे अनलॉक करने की प्रक्रिया जारी है।

-फिलहाल पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि हुमैरा के आखिरी संपर्क किन-किन लोगों से थे और क्या उनके डिजिटल डिवाइसेज में कुछ ऐसा छिपा है जो इस मौत के रहस्य से पर्दा उठा सके।

सढ़ चुकी थी हुमैरा की लाश

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हुमैरा असगर अली डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) फेज VI स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया था।

-स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि अपार्टमेंट से तेज दुर्गंध आ रही थी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा कई बार खटखटाने के बावजूद नहीं खुला, तो उन्हें दरवाजा तोड़ना पड़ा। अंदर का दृश्य बहुत ही डरावना था। एक महिला की लाश कमरे में पड़ी थी, जिसमें कीड़े लग चुके थे।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुमैरा असगर अली के पिता और भाई ने उनकी डेड बॉडी को स्वीकार करने से साफ मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका हुमैरा से कोई संबंध नहीं है और वो काफी पहले ही उससे सारे रिश्ते खत्म कर चुके थे।

हुमैरा असगर अली का करियर

हुमैरा असगर अली ने एआरवाई के रिएलिटी शो तमाशा घर में हिस्सा लिया था और साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म जलेबी में भी अहम किरदार निभाया था। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह न केवल एक एक्ट्रेस और मॉडल थीं, बल्कि एक थिएटर आर्टिस्ट, चित्रकार, मूर्तिकार और फिटनेस फ्रीक भी थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 7,13,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। 30 सितंबर, 2024 को शेयर की गई उनकी आखिरी पोस्ट में कई कैंडिड तस्वीरें शामिल थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+