कंगना रनौत बोलीं - मुंबई में गुंडा राज चल रहा, उद्धव ठाकरे "दुनिया के सबसे अयोग्य सीएम"

कंगना रनौत बोलीं - मुंबई में गुंडा राज चल रहा, उद्धव ठाकरे "दुनिया के सबसे अयोग्‍य सीएम"

नई दिल्‍ली। एक्‍ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्‍ट्र की शिवसेना सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत केस में टिप्पणी करने पर फरीदाबाद के यूट्यूबर साहिल चौधरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी तुरंत रिहाई की मांग करते हुए कंगना रनौत ने महाराष्‍ट्र सीएम उद्धव ठाकरे पर और मुंबई पुलिस पर जमकर गुस्‍सा निकाला है।

साहिल चौधरी के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत

साहिल चौधरी के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत

बता दें मुंबई पुलिस द्वारा सुशांत केस पर टिप्‍पणी करने वाले साहिल चौधरी को गिरफ्तार करने के बाद सोशल मीडिया पर उसको जल्‍द रिहा किए जाने की मांग चल रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी साहिल चौधरी के सपोर्ट में आ गई हैं। कंगना ने साहिल की तुरंत रिहाई की मांग करते हुए फिल्‍म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है और इस मामले में महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोलने हुए कई सवाल पूछे हैं।

उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे "दुनिया के सबसे अयोग्य सीएम"

कंगना रनौत ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि मुंबई में यह क्या गुंडाराज चल रहा है? कोई भी दुनिया के सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री और उसकी टीम पर सवाल नहीं उठा सकता? ये हमारे साथ क्या करेंगे? हमारे घर तोड़ेंगे और मार डालेंगे? कांग्रेस पार्टी इसके लिए जवाबदेह है? कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को "दुनिया का सबसे अयोग्य सीएम" भी कहा और लिखा कोई भी उनसे और उनकी सरकार पर सवाल नहीं उठा सकता।

क्या है यह सब कांग्रेस पार्टी?

क्या है यह सब कांग्रेस पार्टी?

साहिल चौधरी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए, कंगना रनौत ने अनुराग कश्यप के खिलाफ पायल घोष की एफआईआर का हवाला दिया और कहा, "किसी ने महाराष्ट्र सरकार के काम पर सवाल उठाने के लिए साहिल के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की, जो उसका लोकतांत्रिक अधिकार है और शाहिल को तुरंत जेल में बंद कर दिया गया है लेकिन पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ कई दिन पहले रेप का मामला दर्ज कराया है लेकिन वह आराम से आजाद घूम रहे हैं। क्या है यह सब कांग्रेस पार्टी?

पायल घोष ने अनुराग कश्‍यप की गिरफ्तारी को लेकर लगाया ये आरोप

पायल घोष ने अनुराग कश्‍यप की गिरफ्तारी को लेकर लगाया ये आरोप

बता दें अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर उनके साथ सात साल पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रविवार को, पायल घोष ने कहा कि अगर वह फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती हैं तो वह भूख हड़ताल करेंगी। उसने यह भी आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया है क्योंकि वह एक "प्रभावशाली व्यक्ति" है।

कंगना और शिवसेना के बीच सितंबर की शुरु हुई थी

कंगना और शिवसेना के बीच सितंबर की शुरु हुई थी

गौरतलब है एक्‍ट्रेस कंगना रनौत सितंबर के पहले सप्ताह में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की जिसके बाद कंगना और शिवसेना के बीच जंग जारी है। कंगना ने ये भी कहा था कि उन्हें "फिल्म माफिया" से ज्यादा मुंबई पुलिस का डर है । इसके बाद, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में कंगना रनौत के पाली हिल बंगले में बने आफिस को ध्वस्त कर दिया। कंगना ने आरोप लगाया कि शिवसेना ने उसको चुप करवाने के लिए बीएमसी द्वारा ये कार्रवाई करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+