ट्विटर यूजर ने कंगना की जाति को लेकर उठाए सवाल, मिला ये जवाब
नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस के बाद से बॉलीवुड में हंगामा मचा हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी सुशांत सिंह राजपूत मामले में खुलकर बोल रही हैं। जिस वजह से कई बार वो विरोधियों के निशाने पर आ जाती हैं, तो कई बार उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। अब ट्विटर पर कंगना की जाति को लेकर बहस छिड़ गई, जिस का कंगना ने खुलकर जवाब दिया। साथ ही अपने भाई, बहन को नौकरी नहीं मिलने की वजह भी बताई।

जातिवाद कर रहीं कंगना?
व्यंगकार कुश अम्बेडकरवादी ने सोशल मीडिया पर कंगना को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि एक टीवी शो में खुद को गर्व से राजपूत बताने वाली कंगना रनौत कह रही हैं कि अब भारत में जाति मायने नहीं रखती। कंगना जी पहले खुद राजपूत होने का दंभ तो छोड़ दो। इस पर तुरंत कंगना ने उनका पलटवार किया। कंगना का ये जवाब तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही लोग उस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कंगना ने दिया ये जवाब
कंगना ने कुश के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि क्यों छोड़ दूं जी? हमारे घरों में PHD करने वाले भी गर्व से खेती करते हैं, हम जमींदारों की जमीनें ना जाने कितने पीढ़ियों में बांटती हैं, फिर भी हम हाथ नहीं फैलाते, मेरी बहन के पास 4 डिग्रियां हैं, यूनिवर्सिटी टॉपर है, भाई के पास 3 डिग्रियां हैं, फिर भी जॉब नहीं, हम अपने दम पे आगे आते हैं। इस पर कुश ने लिखा कि आप खुद तो राजपूत होने का अहंकार छोड़ नहीं पा रही हो और कह रही हो कि देश जातिवाद से ऊपर उठ चुका है, यही तो दोगलापन है। अगर आपके भाई बहनों के पास जॉब नहीं है, तो उसके दोषी हम नहीं मोदी जी हैं, बाकी पकोड़े तलना भी अच्छा विकल्प है।

स्वरा भास्कर ने भी साधा निशाना
आपको बता दें कंगना और स्वरा के बीच शब्दों की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी ग्रेड एक्ट्रेस तक कह दिया था। अब स्वरा भास्कर ने कंगना से जुड़ा एक आर्टिकल शेयर करते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। इस आर्टिकल में बताया गया है कि कंगना ने आमिर खान का फेक इंटरव्यू ट्वीट किया था, जिसमें ये दावा किया गया था कि आमिर खान अपने बच्चों को केवल इस्लाम का पालन करना ही सिखाते हैं। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद जहां कुछ लोग कंगना रनौत का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग स्वरा भास्कर के समर्थन में बोल रहे हैं।

ट्रोलर्स को भी दिया जवाब
कई मुद्दों को लेकर कंगना सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इसके जवाब में उन्होंने भी कई ट्वीट किए हैं और ट्रोल किए जाने पर ' बॉलीवुड माफिया' को जिम्मेदार ठहराया है। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'चूहों वापस बिल में चले जाओ वरना गब्बर आ जाएगा... फिल्मी स्टाइल हूल देनी है तो ऐसे देते हैं, #Boycott_Kangana ट्रेंड से मुझे डर नहीं लगता, जाओ कुछ और ट्राई करो।' एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'वंडरफुल #Boycott_Kangana trending, चूहे बिलों से बाहर आ रहे हैं, चलो थोड़ा हाथ पैर तो माफिया भी मारेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications