कंगना रनौत को पासपोर्ट रिन्यू कराने के मामले में झटका, बॉम्बे हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
कंगना रनौत को पासपोर्ट रिन्यू कराने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत नहीं
मुंबई, 15 जून: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को अपने पासपोर्ट के रिन्यू कराने से जुड़े मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए मांग की है कि अदालत उनके पासपोर्ट का रिन्यूवल करने के लिए पासपोर्ट ऑफिस को निर्देश दे। मंगलवार को अदालत ने कंगना की याचिका पर सुनवाई करते हुए पासपोर्ट ऑफिस को इस सबंध में निर्देश देने से इनकार कर दिया। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 जून की तारीख दी है। दरअसल कंगना का पासपोर्ट सितंबर में एक्सपायर हो जाएगा लेकिन विभाग पोसपोर्ट को उनके खिलाफ मामलों का हवाला देते हुए रीन्यू नहीं कर रहा है।
Recommended Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ बीते साल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था। कंगना पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनक कथित नफरत भरे ट्वीट और बयानों को लेकर देशद्रोह की धाराओं में एफआईआर दर्ज है। इसी को लेकर पासपोर्ट अथॉरिटी उनके पासपोर्ट के रिनुवल में आपत्ति कर रही है।
कंगना ने अपना पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की है। कंगना ने कहा है उनका पासपोर्ट सितंबर 2021 में एक्सपायर हो जाएगा। वे एक एक्ट्रेस हैं और इसलिए शूटिंग के लिए उन्हें देश-विदेश की कई लोकेशन पर ट्रेवल करना पड़ता है। कंगना ने कहा वे एक फिल्म में लीड एक्ट्रेस हैं और उन्हें 15 जून से अगस्त तक बुडापेस्ट में ट्रेवल करना है। ऐसे में उन्होंने पासपोर्ट अथॉरिटी को इसे फिर से जारी करने का आवेदन दिया था लेकिन अथॉरिटी ने ऐसा करने से मना कर दिया है। ऐसे में कोर्ट से उनकी गुजारिश है कि पासपोर्ट विभाग को उनके पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आदेश दिया जाए। अब इस मामले पर 25 जून को सुनवाई होनी है।
आमिर खान ने याद किया वो वक्त, बुरी तरह से कर्ज में दबे थे पिता, परिवार बस सड़क पर ही आ गया था












Click it and Unblock the Notifications