तोड़फोड़ के बाद कंगना ने पहली बार की अपने ऑफिस में मीटिंग, बोलीं- आज फिर दिल टूट गया
तोड़फोड़ के बाद कंगना ने पहली बार की अपने ऑफिस में मींटिंग, बोलीं- आज फिर दिल टूट गया
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस के एक हिस्से को अवैध बताते हुए बीएमसी ने बीते साल गिरा दिया था। जिसके बाद ये मामला अदालत में चल रहा है। ऑफिस पर कार्रवाई के बाद कंगना घर से ही कामकाज कर रही थीं। सोमवार को कंगना ने एक बार फिर 'मणिकर्णिका फिल्म्स' नाम के अपने ऑफिस में मीटिंग की है। जिसके बारे में उन्होंने खुद ट्विटर पर तस्वीरें शेयर की हैं और कहा है कि यहां आकर और ऑफिस को देखकर उनका दिल टूट गया।

यहां आकर मेरा दिल एक बार फिर टूट गया
कंगना ने ऑफिर की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें कई चीजें टूटी हुई दिख रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मैं अपने घर में ही मीटिंग कर रही हूं। अक्षत रनौत, जिन्होंने मेरे साथ मणिकर्णिका फिल्म्स की स्थापना की और जो मेरे ऊपर दर्ज 700 मामलों को हैंडल कर रहे हैं, उन्होंने जोर देकर आज ऑफिस में मीटिंग करने के लिए कहा। मैं ऑफिस आने के लिए तैयार नहीं थी। यहां आकर और ये सब देखकर मेरा दिल फिर से टूट गया।

सितंबर में हुई थी कंगना के ऑफिस पर कार्रवाई
कंगना रनौत के ऑफिस 'मणिकर्णिका' पर बीएमसी ने बीते साल 2020 में सितंबर में कार्रवाई की थी। बीएमसी ने ऑफिस के एक हिस्से को अवैध निर्माण बताकर तोड़ दिया था। जिसको लेकर कंगना रनौत हाईकोर्ट पहुंची थी। हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। कंगना इस मामले को लेकर शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार पर काफी हमलावर रही थीं।

बयानबाजी को लेकर लगातार चर्चा में हैं कंगना रनौत
कंगना रनौत बीते कुछ समय से काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इसकी वजह उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके बयान हैं। महाराष्ट्र की सरकार पर वो लगातार टिप्पणियां करती रही हैं। कुछ समय पहले किसान आंदोलन पर भी उन्होंने ऐसी बातें कह दी थीं, जिसको लेकर पंजाब के कई कलाकार उनसे भिड़ गए थे। वहीं भाजपा का विरोध करने वाले लोगों पर भी वो लगातार टिप्पणी करती रहती हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो हाल फिलहाल में कोई बड़ी फिल्म उनकी नहीं आई है। इस समय कंगना रनौत तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री मरहूम जे जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' में काम कर रही हैं। जो उनका एक बड़ा प्रोजेक्ट है।
दूसरे बेटे के जन्म के बाद तस्वीर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए करीना ने शेयर की तस्वीर, लिखा कुछ खास
-
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Mumbai Gold Silver Rate on Ram Navami : क्या बढ़े सोना-चांदी के रेट? जानें ताजा भाव -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म












Click it and Unblock the Notifications