जिसने सिखाया कंगना को योग, उसको अभिनेत्री ने दिया चौंका देने वाला तोहफा

कंगना रनौत का मानना है कि उनके कैरियर में सूर्य नारायण सिंह का योगदान काफी अहम है, इसलिए उन्होंने गुरु दक्षिणा के रूप में उन्हें यह तोहफा दिया है।

नई दिल्ली। बात तब की है, जब आज के जमाने की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत की उम्र महज 18 साल थी और वे अपने बॉलीवुड कैरियर के शुरुआती दौर में थीं। कंगना को जुहू बीच पर एक शख्स दिखा, जो जिमनास्टिक्स कर रहा था। सूर्य नारायण सिंह नाम के इस शख्स से कंगना काफी प्रभावित हुईं और उन्होंने जिमनास्टिक्स सिखान को कहा। तब से लेकर आज तक कंगना सूर्य नारायण सिंह से योग सीख रही हैं और अब कंगना ने अपने गुरु को गुरु दक्षिणा के रूप में एक नायाब तोहफा दिया है।

kangana ranaut

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक कंगना ने अपने गुरु को मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में एक दो बेडरूम का अपार्टमेंट गिफ्ट किया है, ताकि सूर्य नारायण सिंह इस फ्लैट में योग सेंटर खोल सकें। इस अपार्टमेंट में एक बहुत विशाल बालकनी है, जहां योग की कक्षाएं चलेंगी। इस फ्लैट की कीमत 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताई जा रही है। कंगना का मानना है कि उनके कैरियर में सूर्य नारायण सिंह का योगदान काफी अहम है, इसलिए उन्होंने गुरु दक्षिणा के रूप में उन्हें यह तोहफा दिया है।

कंगना कर रही हैं योग सेंटर बनाने में मदद

कंगना अपने गुरु को गुरु दक्षिणा में केवल अपार्टमेंट ही गिफ्ट नहीं कर रही हैं बल्कि वो इसे एक बेहतरीन योग सेंटर बनाने में भी मदद कर रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही कंगना इस अपार्टमेंट में गईं और निर्माण को लेकर ठेकेदार को जरूरी निर्देश भी दिए। कंगना चाहती हैं कि अपार्टमेंट में एक शानदार योग सेंटर की शुरुआत हो, जिसमें निजी लॉकर से लेकर स्वास्थ्य से संबंधित हर चीज हो। सिर्फ यही नहीं, कंगना इस योग सेंटर के लिए हर सामान भी हाई क्वालिटी का ही मंगा रही हैं। इसके अलावा कंगना ने अपनी बहन रंगोली चंदेल को भी एक दो बेडरूम का अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। ये भी पढ़ें- कंगना पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ऐसे बढ़ाया सेना के जवानों का हौसला, जरुर देखें ये VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+