कंगना रनौत ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना, कहा- 'पापा जो' के इंटरव्यू में गॉसिप,बुलिंग के...'
कंगना रनौत ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना, कहा- 'पापा जो' के इंटरव्यू में गॉसिप,बुलिंग के...'
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो हमेशा से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम को लेकर करण जौहर पर निशाना साधते रहती हैं। कंगना रनौत करण जौहर और नेपोटिजम पर बोलने का एक भी मौक नहीं छोड़ती हैं। कंगना रनौत ने ही सबसे पहले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में करण जौहर पर ही नेपोटिजम का आरोप लगा दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी कंगना रनौत ने करण जौहर पर नेपोटिजम को लेकर जमकर हमला बोला था। एक बार फिर कंगना रनौत ने अभिनेत्री और टॉक शो होस्ट सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू की तारीफ करते हुए करण जौहर पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने सिमी ग्रेवाल द्वारा ली गई तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के इंटरव्यू की तारीफ की है।

''सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू का कोई मुकाबला नहीं''
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सिमी ग्रेवाल द्वारा लिया गया जयललिता का इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभा रही हैं। सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू के बारे में एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ''मैं अभी सिमी ग्रेवाल का इंटरव्यू देख रही हूं। इंटरव्यू देखते हुए मुझे ऐसा लग रहा है कि कोई भी इससे बेहतर इंटरव्यू नहीं ले सकता है। आजकल के टॉक शो में ईमानदारी कहीं भी दिखाई नहीं देती है। इनका शो (सिमी ग्रेवाल) काफी भरोसेमंद और मजेदार है।'' कंगना ने इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए करण जौहर पर निशाना साधा है।

कंगना का करण जौहर पर तंज
इस यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ''हां, सिमी ग्रेवाल ने सही मायनों में एक सिलेब्रिटी का वास्तविक रूप इंटरव्यू से हम लोगों के सामने पेश किया है। जया मां के साथ उनके इस इंटरव्यू ने मेरी रिसर्च में काफी मदद की है। यह सब कुछ ''पापा जो'' के इंटरव्यू के बारे में नहीं कहा जा सकता है, जो सिर्फ दूसरों की गॉसिप, बुलिंग और फ्रस्ट्रेटेड सेक्स के बारे में होते हैं।''

सिमी ग्रेवाल ने 1997 में की थी टॉक शो की शुरुआत
अभिनेत्री और इंटरव्यू होस्ट सिमी ग्रेवाल ने अपने टॉक शो की शुरुआत साल 1997 में की थी। 1997 से सिमी ग्रेवाल ने इसके पांच सीजन को होस्ट किया है। जिसमें वो फिल्मी जगत और से राजनीति से जुड़े तमाम लोगों का इंटरव्यू ले चुकी हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और अन्य जैसे सितारों का इंटरव्यू किया है। वहीं करण जौहर का शो साल 2004 में आया था। । अभी तक इसके 6 सीजन आ चुके हैं। करण ने शाहरुख, आमिर खान, करीना कपूर, कंगना रनौत, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य सितारों का इंटरव्यू लिया है।
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications