Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तुम घटिया हो: आराध्या का नाम लेने पर जया बच्चन के सपोर्ट में आईं काम्या पंजाबी ने यूजर को दिया करारा जवाब

तुम घटिया हो: आराध्या का नाम लेने पर जया बच्चन के सपोर्ट में आईं काम्या पंजाबी ने यूजर को दिया करारा जवाब

मुंबई। समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्‍चन का बॉलीवुड के बचाव में दी गई स्‍पीच पर जमकर लोग प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त कर रहे हैं। सुशांत सिंह केस में न्‍याय की गुहार लगाने वाले और कंगना रनौत के प्रशंसक जया बच्‍चन को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलिब्रेटी जया बच्‍चन की तारीफ करते नहीं थम रहे। टीवी एक्‍ट्रेस काम्‍या पंजाबी भी जया बच्‍चन के सपोर्ट में उतर आईं, लेकिन जया बच्‍चन के समर्थन में उतरी काम्‍या को ये करना भारी पड़ रहा है वो इसके बाद जमकर ट्रोल हुईं लेकिन एक यूजर ने जैसे ही जया बच्‍चन की पोती आराध्‍या का नाम लेकर मैसेज किया तो काम्‍या को इतना गुस्‍सा आया कि उन्‍होंने उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई।

जया बच्‍चन के सपोर्ट में काम्‍या पंजाबी में लिखी ये बात

जया बच्‍चन के सपोर्ट में काम्‍या पंजाबी में लिखी ये बात

काम्या पंजाबी ने एक ट्वीट पर पोस्‍ट लिखा- टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते मुझे लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत हममें से एक थे और हमें यह जानने का पूरा हक है कि आखिर 14 जून को क्या हुआ था? मेरा पक्ष बिल्कुल स्पष्ट है। फिल्म इंडस्ट्री और उसके लोगों को गाली देना बिल्कुल गलत है और मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। लोगों का फोकस बिल्कुल बदल गया है और मैं इस सर्कस का हिस्सा नहीं बनने वाली। जया जी आपको बहुत सारा प्यार। "

यूजर ने लिखा ... आराध्या बच्चन बड़ी हो रही हैं

यूजर ने लिखा ... आराध्या बच्चन बड़ी हो रही हैं

काम्‍या पंजाबी अपने इस ट्वीट के बाद जमकर ट्रोल हुई। टीवी एक्‍ट्रेस को कुछ यूजर्स ने दल बदलू कहा। कुछ ने लिखा क्या आप सुशांत के साथ क्या हुआ वो सब भूल गईं। वही एक यूजर ने लिखा,"जया बच्चन जी के खिलाफ कोई नहीं है, लेकिन उन्होंने जो बयान दिया सभी लोग उसके खिलाफ हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा,"हर किसी का वक्त आएगा... आराध्या बच्चन बड़ी हो रही हैं।" यूजर के इस कमेंट पर काम्या पंजाबी आग बबूला हो गईं और यूजर की जमकर फटकार लगाते हुए पोस्‍ट लिखा।

यूजर के अराध्‍या के नाम लेने पर काम्‍या बोली तुम घटिया हो....

यूजर के अराध्‍या के नाम लेने पर काम्‍या बोली तुम घटिया हो....

टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने फिल्मी उद्योग को बदनाम करने की कथित साज़िश पर जया बच्चन को सपोर्ट करने के बाद उनकी पोती आराध्या को लेकर टिप्पणी करने वाले शख्स जैसे ही ये लिखा। काम्‍या ने करारा जवाब देते हुए लिखा "घटिया!..."बीमार ! तुम क्या हो! कैसे हो तुम लोग हो। आपकी साइड लेकर कहो तो बहुत अच्छे और अगर कुछ सच कहो तो किसी के बच्चे को भी बीच में लाने से पहले नहीं सोचते हो। मैंने यह पूरी लाइफ में झेला है तुम जैसे लोगों के लिए मुझे और मेरी बेटी को ट्रोल करना मानो एक ट्रेंड बन गया है।" काम्‍या ने एक अन्‍य ट्वीट में कहा, "मैं उन लोगों के खिलाफ भी हूँ, जो इस उद्योग को" गटर "कहने वाले लोगों का साथ देते हैं। ये भूल जाइए कि मैं उन लोगों में से एक नहीं हूं , जो सिर्फ चुपचाप बैठकर तमाशा देखते हैं। मैं अभी भी एसएसआर को न्‍याय मिले ये चाहती हूं।

काव्‍या ने लिखा कुछ लोगों की वजह से सबको बुरा मान लेना गलत है

काव्‍या ने लिखा कुछ लोगों की वजह से सबको बुरा मान लेना गलत है

काम्‍या पंजाबी ने एक यूजर जिसने लिखा सुशांत भी उद्योग के शानदार लोगों में से एक थे, का जवाब देते हुए लिखा "मेरी बात! कुछ लोगों की वजह से सबको बुरा मान लेना गलत है। सारे एक जैसे तो नहीं होते हैं न। कुछ लोगों की वजह से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को जज क्यों किया जाता है? जो ड्रग्स का मामला है तो अधिकारियों को संभालने दो ... तुम मुझे सहित सभी को एकजुट करने के मकसद को मत भूलना।

जया बच्‍चन के इस बयान को लेकर मचा है घमासान, बढ़ाई गई बच्‍चन परिवार की सुरक्षा

जया बच्‍चन के इस बयान को लेकर मचा है घमासान, बढ़ाई गई बच्‍चन परिवार की सुरक्षा

गौरतलब है कि 'बॉलीवुड में ड्रग्स' मामले को लेकर राज्यसभा सांसद जया बच्चन के बयान के बाद जमकर राजनीति शुरु हो गई थी। जया बच्‍चन के बयान पर बढ़ते विरोध को देखते हुए एहतियातन मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर के बाहर पुलिसकर्मियों की टीम तैनात कर दी है। मालूम हो कि सोमवार को गोरखपुर से भाजपा के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने लोकसभा के अंदर 'बॉलीवुड में ड्रग्स' का मुद्दा उठाया था। इसपर सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को बदनाम किया जा सकता है। साथ ही जया बच्चन ने रवि किशन पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाती हैं, उसे में छेद कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+