मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कमलेश तिवारी की पत्नी ने कही ये बात

लखनऊ। हिंदू महासभा के पूर्व नेता कमलेश तिवारी की सनसनीखेज हत्या के बाद आज उनका परिवार इंसाफ की गुहार लेकर मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पहुंचा। कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद कहा, 'उन्होंने हमें न्याय का भरोसा दिया है। हमने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। हमें भरोसा दिया गया है कि उन्हें दंड दिया जाएगा।' खुद मुख्यमंत्री ने कहा था कि कहा कि कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस केस के बारे में खुद जानकारी ले रहे हैं।

kiran tiwari

गौरतलब है कि कमलेश तिवारी की शुक्रवार को लखनऊ के नाका हिंडोला क्षेत्र में उनके कार्यालय में घुसकर दो लोगों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही उनके हत्यारों की तलाश जारी है। इस मामले में यूपी पुलिस और गुजरात एटीएस की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही यूपी के बिजनौर में भी यूपी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक हत्यारों को पकड़ने में पुलिस सफल नहीं हुई है और उनकी तलाश की जा रही है।

बता दें कि कमलेश तिवारी को 2016 में जान से मारने की धमकी दी गई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी के डीजीपी ने ओपी सिंह ने कहा था कि इस मामले में तीन लोगों को गुजरात एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोगों को यूपी के बिजनौर से इस हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने इस हत्या के पीछे किसी ग्लोबल आतंकी गुट की संभावना से इनकार करते हुए कहाकि उनकी हत्या के पीछे उनका हेट स्पीच था जोकि 2015 में कमलेश तिवारी ने दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+