Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kamala Mills Fire: कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, जमानत पर सुनवाई 22 को

मुंबई के कमला मिल्स में लगी आग में सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मोजो बिस्त्रों के सह-मालिक युग तुली, जिगर सांघवी, कृपेश सांघवी और अभिजीत मंकर को भोइवाडा कोर्ट ने 31 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन सभी की जमानत याचिका पर कोर्ट 22 जनवरी को सुनवाई करेगा।

नई दिल्ली। मुंबई के कमला मिल्स में लगी आग में सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मोजो बिस्त्रों के सह-मालिक युग तुली, जिगर सांघवी, कृपेश सांघवी और अभिजीत मंकर को भोइवाडा कोर्ट ने 31 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन सभी की जमानत याचिका पर कोर्ट 22 जनवरी को सुनवाई करेगा।

Kamala Mills Fire

मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल कंपाउंड में 29 दिसंबर को आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच में पाया था कि कमला मिल्स कंपाउंड की छत पर चल रहा रेस्टो-ओपन पब एमसीडी की बिना परमिशन के चल रहा था। इसके अलावा जिस टॉयलेट में 14 लोगों की मौत हुई थी वे भी अवैध रुप से बनाए गए थे। आग और धुएं से बचने के लिए काफी लोग टॉयलेट में घुस गए, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग टॉयलेट पहुंच गई और 14 लोगों की धुएं से दम घुटकर मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने मोजो बिस्त्रों के सह मालिक युग तुली को गिरफ्तार किया था। भोइवाडा कोर्ट ने युग तुली समेत 3 अन्य आरोपियों को 31 जनवरी के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चारों आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका डाली थी जिसपर 22 जनवरी को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें: #KamalaMillsFire: 8 लोगों की जान बचाने वाले कांस्टेबल को पुलिस ने किया सम्मानित, इस फोटो ने बनाया हीरो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+