केआरके का पीएम मोदी पर निशाना, ट्विटर पर लिखा 'ओछे को मिल गया तीतर'

मुंबई। माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर विवादास्‍पद ट्विट करते रहने वाले कमाल आर खान (केआरके) ने इस बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपना निशाना बनाया है। पीएम मोदी द्वारा राष्‍ट्रध्‍वज पर ऑटोग्राफ देने के मामले में केआरके ने ट्विटर पर लिखा है कि 'आखिरकार मोदी जी ने यह सोच ही लिया है कि वे देश से बड़े हैं और उन्होंने राष्ट्रध्वज पर ऑटोग्राफ दे दिया, "ओछे को मिल गया तीतर, बाहर बांधूं कि भीतर।

Kamal R Khan attacks on PM Narendra Modi on Twitter

उल्‍लेखनीय है कि केआरके अकसर ट्विटर पर अनाप-शनाप लिखते रहते हैं जिससे विवाद होता रहता है। अभी कुछ दिनों पहले केआरके बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर से भिड़ गये थे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं। यहां उन्‍होंने एक तिरंगे पर अपने हस्‍ताक्षर कर दिए थे।

इस तिरंगे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद से भयंकर बवाल मच गया। जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क में मोदी के लिए डिनर बनाने वाले सिलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना को मोदी की तरफ से दिए गए तिरंगे पर साइन को लेकर विवाद हो गया है। जिस पर कहा जा रहा है कि मोदी ने ध्वज संहिता का उल्लंघन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+