कमलनाथ के मंत्री का सिंधिया पर तंज- जनता ने जो काम शिवराज सिंह चौहान को दिया......

नई दिल्ली- किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं हो पाने को लेकर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे में जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब राज्य के सामान्य प्रशासन मंत्री गोविंद सिंह ने भी सिंधिया की हाल की एक टिप्पणी के लिए उनपर निशाना साध दिया है। गोविंद सिंह ने इशारों में कहा कि सिंधिया को विपक्षी नेताओं की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। गौरतलब है कि सिंधिया ने वहां राहुल गांधी के वादे के मुताबिक किसानों को लोन नहीं माफ किए जाने को लेकर कांग्रेस की सरकार को ही घेरा था।

Kamal Naths minister Govind Singh is scathing on Jyotiraditya Scindia

मध्य प्रदेश में सामान्य प्रशासन मंत्री गोविंद सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर उनके बयान के लिए निशाना साध दिया है। उन्होंने कहा है, "ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें सार्वजनिक तौर पर ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। प्रदेश की जनता ने जो काम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी को दिया है, उसे हमारी पार्टी के नेताओं को हरगिज नहीं करना चाहिए।"

गोविंद सिंह यही नहीं रुके, किसानों की कर्ज माफी के वादे नहीं पूरे होने पर सड़क पर उतरने वाले सिंधिया के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा है,"जो भी सड़क पर उतरना चाहता है वह उतर सकता है। राज्य सरकार वादों को 5 वर्षों में पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध है, एक साल में नहीं।"

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले गोविंद सिंह ने खुद कहा था कि राहुल गांधी के वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ करने का वादा कमलनाथ सरकार 10 दिनों में पूरा नहीं कर पाई, जिसके लिए उन्होंने जनता से माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था, 'हम अपने नेता राहुल गांधी की ओर से किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने के वादे को सरकार बनाने के दस दिन के भीतर पूरा नहीं कर सके।'

दरअसल, दिसंबर 2018 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर राज्य के सभी किसानों का दो लाख रुपये तक लोन माफ करने का वादा किया था और वादा नहीं पूरा कर पाने की स्थिति में इतने ही दिनों मुख्यमंत्री बदल देने का भी दावा किया था। इसको लेकर कांग्रेस सरकार विपक्ष के निशाने पर तो है ही पार्टी के अंदर भी घमासान मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+