कमल हासन ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

नई दिल्‍ली। मक्कल निधि मय्यम (MNM)के प्रमुख और एक्टर कमल हासन ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कमल हासन ने कहा कि मैं निश्चित तौर पर आगामी लोकसभा का चुनाव लडूंगा। पिछले हफ्ते हासन ने कहा था कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।

कमल हासन ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

हालांकि, उन्होंने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने के सवाल को टाल दिया था। लेकिन अब उन्‍होंने इस बात पर जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा कि अगले चुनावों में समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि उनकी पार्टी किसी गठबंधन का हिस्सा बनेगी या उसका नेतृत्व करेगी।

कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु के विकास पर फोकस कर रही है। पिछले दिनों गाजा साइक्लोन से प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए कमल हासन ने कहा था कि हम वही करेंगे जो आम जनता के लिए सही होगा। तमिलनाडु में एआईडीएमके के 18 विधायकों की सदस्यता खत्म होने और 2 विधायकों के मर जाने के कारण 20 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर लोकसभा चुनाव के दौरान ही विधानसभा उपचुनाव हो सकता है। हासन ने कहा- मैं चुनाव लड़ूंगा, जल्द ही कमेटी उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+