Kal Ka Mausam: 7 फरवरी को मौसम ढाएगा कयामत? UP-Bihar समेत 7 राज्यों में कहां बारिश-कहां बर्फबारी का अलर्ट?
Kal Ka Mausam 7 February 2026: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। सुबह और शाम ठंडी हवाओं की वजह से ठंड का असर बना हुआ है, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से ठंड कुछ कमजोर पड़ती नजर आ रही है।
इसी बीच Indian Meteorological Department यानी IMD ने दो पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कहां बारिश कहां बर्फबारी?

पश्चिमी विक्षोभ से क्यों बदलेगा मौसम
IMD के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। पहला असर 6 फरवरी को देखा गया है, जबकि दूसरा विक्षोभ 9 से 11 फरवरी के बीच सक्रिय रहेगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।
Delhi-NCR Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा?
दिल्ली-एनसीआर में 7 फरवरी को मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। दिन में करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रात और सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। 8 और 9 फरवरी को आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 10 से 15 दिनों में दिल्ली से ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
Uttar Pradesh Weather Alert: उत्तर प्रदेश में बदली हवा की दिशा
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद लखनऊ समेत यूपी के मैदानी इलाकों में हवा की दिशा बदल गई है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
Bihar Weather Update: बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जिससे दोपहर में ठंड का असर कम महसूस हो रहा है। हालांकि सुबह के वक्त कई जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार फिलहाल बिहार में मौसम सामान्य बना रहेगा और किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में ठंड और कोहरे का असर
उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण 7 और 8 फरवरी को कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में कड़ाके की ठंड
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान के सीकर में देश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट (Jammu Kashmir-Himachal Pradesh Weather Update)
जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई है। IMD ने 9 से 11 फरवरी के बीच दोबारा व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। 10 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी इसी दौरान बर्फबारी और बारिश का अनुमान लगाया गया है।
आने वाले दिनों में तापमान का ट्रेंड
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन 8 फरवरी की रात से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। महाराष्ट्र और मध्य भारत में फिलहाल तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में पंजाब और ओडिशा के कई इलाकों में घने से अति घना कोहरा दर्ज किया गया है। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications