विश्व स्वास्थ्य दिवस पर काजोल ने बताए फिट रहने के पांच तरीके, वायरल हो रही पोस्ट
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर काजोल ने बताए फिट रहने के पांच तरीके, वायरल हो रही पोस्ट
मुंबई। दुनिया भर में आज (7 अप्रैल) वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर विशेषज्ञ लोगों से सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतने और सजग रहने की बात कह रहे हैं। वहीं आम लोग भी अपने अनुभव रख रहे हैं। मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने भी इसको लेकर पोस्ट किया है। काजोल ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में फिट रहने के पांच तरीके बताए हैं। काजोल की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

काजोल ने कौन से पांच तरीके बताए हैं?
काजोल ने इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो कार में बैठी हैं और हाथ बाहर कर पंजा दिखा रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आप फिट रहना चाहते हैं तो इसके आज के समय में पांच तरीके हैं। ये हैं- अपने हाथों को अंदर रखो, खिड़की ऊपर करो, कार चलाओ, घर जाओ और बाहर मत निकलो.. मेरे दोस्त ये तरीका है जैसे हम वर्ल्ड हेल्थ डे को मना सकते हैं।

काजोल की पोस्ट पर क्या बोले सोशल यूजर्स
काजोल की इस पोस्ट पर सोशल यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि आपने सही लिखा है, कोरोना के समय में घर रहना ही बेहतर है। कई लोगों ने इसे जागरूकता लाने का एक अच्छा तरीका भी बताया है। वहीं कई लोगों ने ये भी लिखा है कि आपको इस मुद्दे पर थोड़ा ज्यादा गंभीरता के साथ लिखना चाहिए था। ये कोई मजाक का विषय नहीं है। बता दें कि काजोल फिल्मों में बहुत एक्टिव नहीं है। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'तानाजी' थी।

कब और कैसे मनाया जाना शुरू हुआ वर्ल्ड हेल्थ डे
दुनिया भर में सात अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के दो साल बाद 7 अप्रैल 1950 से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों के बीच सेहत को लेकर जागरूकता पैदा करना है। वर्ल्ड हेल्थ डे की इस साल की थीम -'बिल्डिंग ए फेयरर, हेल्दियर वर्ल्ड' है। इस साल दुनिया 71वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रही है। इस बार इसलिए भी ये दिन खास हो गया है क्योंकि इस समय पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है।
ये भी पढ़ें- इस हरकत पर भड़कीं सोना महापात्रा ने अनु मलिक को कहा वहशी दरिंदा, रेखा पर भी कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications