इस बात को लेकर भड़कीं सोना महापात्रा ने अनु मलिक को कहा 'वहशी', रेखा पर भी कसा तंज

मुंबई। सिंगर सोना महापात्रा ने करीब दो साल पहले मीटू अभियान के तहत म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद अनु को टीवी शो इंडियन आइडल से हटा दिया गया था। अब अनु की इस शो पर वापसी हो गई है। जिसको लेकर सोना ने गुस्से का इजहार किया है। उन्होंने अनु मलिक को भला बुरा कहने के साथ-साथ चैनल पर भी सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने शो में सामिल होने को लेकर अभिनेत्री रेखा पर भी तंज कसा है।

क्या बोलीं हैं सोना

क्या बोलीं हैं सोना

सोना महापात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है- रेखा को देखकर काफी खुशी हुई। वो एक शानदार एक्ट्रेस और गजब की महिला हैं। उन्होंने इस उदास और दुखी म्यूजिक रियलटी शो में जान फूंकी है। मैं इस शो को दुखी कह रही हूं क्योंकि ये शो एक ऐसे शख्स को जगह देता है जो एक पेशेवर की तरह महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता है। ये अनु मलिक हैं। जो मुझे लगता है कि एक हैश टैग के भी लायक नहीं हैं।

रेखा पर भी इशारे में कर दिया तंज

रेखा पर भी इशारे में कर दिया तंज

सोना महापात्रा ने अपने ट्वीट में सीधे तौर पर तो जिस तौर पर तो रेखा को कुछ नहीं कहा है लेकिन जिस तरह से उन्होंने एक बुरे शो को संभालने की बात लिखी है, वो एक तंज ही है। इंडियन आइडल के 12वें सीजन में रेखा शामिल हुई थीं। इस पर सोना ने इशारा किया है।

अनु मलिक पर लगे थे गंभीर आरोप

अनु मलिक पर लगे थे गंभीर आरोप

सोना महापात्रा ने मीटू अभियान में अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। सोना के अलावा सिंगर नेहा भसीन और श्वेता पंडित ने भी अनु मलिक पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। मामले के उछलने के बाद अनु मलिक को इंडियन आइडल छोड़ना पड़ा था, जिसमें वो जज थे। अनु मलिक पर आरोपों की राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी जांच की थी, जिसमें उनको क्लीन चिट मिल गई थी। अब उनकी शो में वापसी हो गई है। जिसके बाद सोना ने गुस्सा निकाला है।

ये भी पढ़ें- महिमा चौधरी ने बताया अजय देवगन से उनके अफेयर के चर्चे क्यों हो गए थे आम, दो मिसकैरिज पर भी तोड़ी चुप्पी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+