अखिलेश की सांसद इकरा हसन ने संसद के पहले भाषण में हिंदू भक्तों के लिए की ये मांग, लोग बोले- नेता हो तो ऐसी
Iqra Choudhary Speech: समजवादी पार्टी की कैराना से सांसद इकरा हसन चौधरी ने गुरुवार 25 जुलाई को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया है। इकरा चौधरी का दिया, लोकसभा में पहला भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोकसभा के गठन से बाद से पहली बार इकरा हसन को संसद में बोलने का मौका मिला है। इससे पहले वह सिर्फ शपथ ग्रहण के दौरान ही बोल सकी थीं।
संसद में पहली बार बोलते हुए इकरा चौधरी ने हिंदू भक्तों के लिए कुछ डिमांड की है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि एक मुस्लिम सांसद होने के बावजूद भी उन्होंने हिंदू भक्तों के लिए डिमांड की है। कई यूजर ने लिखा है कि एक युवा नेता के तौर पर उन्होंने अच्छा उदाहरण पेश किया है। वहीं कईयों ने लिखा है कि सांसद हो तो ऐसी। अब आइए जानें पहली बार सांसद बनीं इकरा हसन ने संसद में ऐसा क्या कहा है?

इकरा हसन ने संसद में अपने पहले भाषण में क्या कहा?
इकरा हसन ने कहा, ''धन्यवाद सभापति, आपने संसद में मुझे बोलने का मौका दिया। इसलिए सबसे पहले मैं अपने क्षेत्र की ऐसी समस्या सदन में रखना चाहूंगी, जिसका सरोकार जन-जन से है। मेरे संसदीय क्षेत्र कैराना में रेल मंत्रालय से संबंधित विभिन्न समस्याएं काफी लंबे वक्त से लंबित है। इनका पूरा कराया जाना, आम जनता की सुविधा के लिए बहुत जरूरी है। पानीपत-कैराना-मेरठ रेल मार्ग का सर्वे कई बार कराया जा चुका है लेकिन अभी तक इस मार्ग पर कार्य नहीं शुरू हो सका है। यूपी हरियाणा को जोड़ने वाला यह रेल मार्ग बेहद आवश्यक है।''
ये भी पढ़ें- बाबा थे इंदिरा गांधी के करीबी, गिनीज बुक में दर्ज है पिता का नाम, जानिए इकरा हसन की पारिवारिक पृष्ठभूमि
इकरा हसन ने वैष्णो देवी के लिए क्या कहा?
इकरा हसन ने आगे कहा, ''इसके अलावा शामली से प्रयागराज तक और शामली से वैष्णो देवी तक, नई ट्रेनों की चलाने की मांग श्रेत्र के लोग लंबे समय से आने की मांग कर रहे हैं। प्रयागराज में हाई कोर्ट का होना और वैष्णो देवी धार्मिक स्थल होने के साथ, दोनों क्षेत्रों में कनेक्टिविटी होना बहुत जरूरी है। अंत में दिल्ली शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर कई जगहों पर रेलवे पुलों का निर्माण जरूरी है। अध्यक्ष जी, मैं आपके माध्यम से रेल मंत्री जी से अनुरोध करूंगी कि वह इन समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाएं।''
देखें सोशल मीडिया पर लोग क्या लिख रहे हैं?
इकरा हसन का ये वीडियो इसलिए भी वायरल हो रहा है क्योंकि 23 जुलाई को ही आम बजट के साथ ही रेलवे का भी बजट पेश हुआ है। लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते वक्त रेल मंत्रालय का जिक्र तक नहीं किया है। ऐसे में अब इकरा हसन ने रेलवे मंत्रालय से अपने इलाके के लिए कई डिमांड सीधे लोकसभा के जरिए ही कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications