बंगाल: कैलाश विजयवर्गीय का आरोप- ममता बनर्जी के निर्देश पर गुंडों ने मेरी गाड़ी को घेरा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के काफिल को पश्चिम बंगाल के नवग्राम इलाके में भीड़ द्वारा घेर लिया गया। जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की, ममता बनर्जी के निर्देश पर हमें रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की अराजक सरकार में किसी की जान सुरक्षित नहीं है। बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय एक कार्यक्रम में भाग लेने मुर्शिदाबाद जा रहे थे।

विपक्षी नेताओं का जान सुरक्षित नहीं
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी और तृणमूल के बीच मतभेद किस हद तक है यह सभी जानते हैं। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाती रहती हैं। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने काफिले के साथ मुर्शिदाबाद जा रहे थे जहां बीच में ही अनकी गाड़ी को भीड़ ने घेर लिया। बीजेपी नेता ने कहा कि, उस दौरान मेरा फोन एसपी और डीजी भी नहीं उठा रहे थे। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है यहां विपक्षी नेताओं का जान सुरक्षित नहीं कही जा सकती।

ममता बनर्जी पर लगाया बड़ा आरोप
कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह जिस कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे वहां जाने से रोका गया। नवागांव में कई गुंडों ने हमारी कार को घेर लिया। उन्होंने कहा कि यह सह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रहा है, मैं इसकी निंदा करता हूं। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद जाने के लिए रास्ते में जान बूझकर ट्रकों को रेककर जाम लगवाया गया ताकि मुझे वहां जाने से रोका जा सके। यह सीधे-सीधे सरकार की साजिश है हम समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। बीजेपी नेता ने कहा कि भीड़ द्वारा घेरे जाने पर उनके सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक का बयान
दूसरी तरफ घटना के बाद पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को नवग्राम मुर्शिदाबाद के पास भीड़ ने घेर लिया था, इस बात की हमें जानकारी है और जांच शुरू कर दी गई है। उनके जैसे वरिष्ठ व्यक्ति के खिलाफ हिंसा निंदनीय है।
यह भी पढ़ें: CAA Protest: एक्टर फरहान अख्तर ने कहा- विरोध करने का समय हुआ खत्म, अब...












Click it and Unblock the Notifications