कैलाश वर्गीय का विवादित पोस्ट: 'रईस' शाहरुख बेईमान और रितिक 'काबिल' देशभक्त
कैलाश विजयवर्गीय ने फेसबकु पोस्ट पर लिखा है कि अब बारी देश की 'काबिल' जनता की है. जो 'काबिल' है, उसका हक कोई बेईमान 'रईस' न छीन पाए।
नई दिल्ली। एक बार फिर से भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने विवादित कमेंट के लिए चर्चा में हैं, एक बार फिर से उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरुख खान पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबकु पोस्ट पर लिखा है कि अब बारी देश की 'काबिल' जनता की है. जो 'काबिल' है, उसका हक कोई बेईमान 'रईस' न छीन पाए।
'रईस' और 'काबिल' दोनों ही 25 जनवरी को रिलीज हो रही हैं
आपको बता दें कि शाहरुख की मोस्ट अवेटड फिल्म 'रईस' और रितिक रोशन की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'काबिल' दोनों ही 25 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने से पहले ही किंग खान और रितिक के पिता राकेश रोशन के बीच में शीत युद्द चल रहा है लेकिन कैलाश विजयवर्गीय ने अब इस आग में घी का काम किया है।
'रईस' की अभिनेत्री पाकिस्तानी माहिरा खान
हो सकता है कि कैलाश इसलिए शाहरुख की फिल्म से नाराज हों क्योंकि इस फिल्म की अभिनेत्री पाकिस्तानी माहिरा खान हैं। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब बीजेपी नेता ने शाहरुख पर इस तरह की विवादित पोस्ट लिखी है, इससे पहले भी उन्होंने किंग खान को देशद्रोही बताया था। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा था कि शाहरुख खान रहते भारत में हैं पर उनका दिल पाकिस्तान में रहता है।
रितिक रोशन की 'काबिल' लीक से हटकर फिल्म
मालूम हो कि किंग खान की फिल्म 'रईस' एक एक्शन मूवी है तो वहीं रितिक रोशन की 'काबिल' लीक से हटकर फिल्म है जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम हैं।













Click it and Unblock the Notifications