के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Recommended Video

हैदराबाद। के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री की शपथ ली। राजधानी हैदराबाद में राज्यपाल ने उनको पद की शपथ दिलाई। राज्य में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे और 11 दिसंबर को नतीजे जारी किए गए थे। राज्य में केसीआर की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति ने चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया, जिसके बाद उनके दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव लगातार दूसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री बने हैं। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाईष बुधवार को टीआरएस के नवनिर्वाचित विधायकों ने टीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन में एक बैठक में केसीआर को अपना नेता चुना।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मंगलवार को घोषित हुए नतीजों में के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की पार्टी टीआरएस ने दूसरी बार बहुमत हासिल किया है। राज्य की 119 में से टीआरएस को सबसे ज्यादा 88 सीटें मिलीं हैं। वहीं, कांग्रेस-तेदेपा गठबंधन 21 सीटों पर सिमट गया। कांग्रेस को 19 सीटें और तेदेपा को 2 सीटें मिलीं। चुनाव में एआईएमआईएम तीसरी बड़ी पार्टी रही है। एआईएमआईएम को सात सीटों पर जीत मिली है। भाजपा, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और निर्दलीयों को एक-एक सीट मिली है।












Click it and Unblock the Notifications