Jyoti Malhotra: 'थाइलैंड, चाइना-पाकिस्तान', ज्योति के जासूसी टूर के राज! कहां-कहां से खोदी भारत के लिए खाईं?

Jyoti Malhotra Travel With JO: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने यूट्यूब की चमकती दुनिया में सेंध लगाकर भारत के खिलाफ रच डाली एक और साजिश - और मोहरा बनी एक ट्रैवल ब्लॉगर, ज्योति मल्होत्रा।

'ट्रैवल विद जो' चैनल की होस्ट और 3.77 लाख सब्सक्राइबर वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जो कभी पाकिस्तान के करतारपुर में लंगर चखती नजर आई, तो कभी इंडोनेशिया के समुद्र किनारे वीडियो बनाती दिखी। असल में ISI की चाल का हिस्सा निकली। अब वही 'जो' भारत में जासूसी के संगीन आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है।

Jyoti Malhotra Pakistan Spy

तीन बार पाकिस्तान की सैर और गुप्त कोड में बातें!

पुलिस के मुताबिक, ज्योति ने 2023 से लेकर अब तक पाकिस्तान की तीन यात्राएं कीं - दो बार धार्मिक जत्थे के साथ और एक बार करतारपुर कॉरिडोर से। लेकिन इन यात्राओं के पीछे सिर्फ श्रद्धा नहीं, बल्कि गहरी साजिश थी। वहां वह पाकिस्तानी एजेंट 'दानिश' (एहसान-उर-रहीम) से मिली, जिसने उसे ISI अफसरों शाकिर और राणा शाहबाज से मिलवाया।

कोडनेम 'जट्ट रंधावा', एन्क्रिप्टेड ऐप्स और सोशल मीडिया के जरिए ज्योति पाकिस्तान को वो जानकारी पहुंचा रही थी, जो एक आम नागरिक के लिए तो दूर, कई सरकारी अधिकारियों के भी पल्ले नहीं पड़ती।

Jyoti Malhotra Travel With JO

ज्योति का ग्लोबल जासूसी सफर: बाली से लाहौर तक

• पाकिस्तान में हाई-प्रोफाइल मुलाकातें
• इंडोनेशिया की बाली यात्रा, ISI एजेंट के साथ
• चाइना ट्रिप, संदिग्ध कॉन्टैक्ट्स
• और अब खुलासा - पुरी (ओडिशा) में संभावित नेटवर्क एक्टिविटी

ओडिशा पुलिस को भी इन्वेस्टिगेशन में घसीटा गया है, क्योंकि सितंबर 2024 में ज्योति पुरी गई थी और वहां की एक महिला से मिली, जो हाल ही में करतारपुर से लौटी थी।

'ब्लॉगर' की आड़ में जासूस: पैसा कहां से आया?

हरियाणा पुलिस अब उस सवाल की तह में जा रही है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है - एक यूट्यूबर, जिसकी कमाई सीमित थी, वह पाकिस्तान, थाईलैंड, इंडोनेशिया और चाइना जैसे देशों के टूर पर पैसा कैसे बहा रही थी? एसपी शशांक सावन के मुताबिक, 'उसकी आमदनी के स्रोत उसकी विदेश यात्राओं को जस्टिफाई नहीं करते। बाहरी फंडिंग की गंध है।'

Jyoti Malhotra Travel With JO

द स्पाय नेटवर्क - सिर्फ ज्योति नहीं, पूरा जाल फैला था!

  • • हिसार, कैथल, पानीपत से तीन गिरफ्तारियां
  • • पंजाब से मलेरकोटला में दो एजेंट अरेस्ट
  • • सभी एक ही पाकिस्तानी राजनयिक 'दानिश' से जुड़े

भारत सरकार ने 'दानिश' को अवांछित घोषित कर 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दे दिया।

क्लाइमैक्स अब भी बाकी है...

ज्योति को अभी पांच दिन की रिमांड में रखा गया है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) अब फाइनेंसियल ट्रेल खंगाल रही है। सोशल मीडिया, बैंक ट्रांजैक्शन, यात्रा दस्तावेज - हर चीज खंगाली जा रही है।

पर असली सवाल ये है - क्या ये 'ब्लॉगर' अकेली थी? या अभी और नकाब उतरने बाकी हैं?

उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया?

हिसार पुलिस ने उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भारत की संवेदनशील जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

क्या उनके पाकिस्तान से संबंध थे?

जी हां, उन्होंने तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की और वहां के खुफिया अधिकारियों से मुलाकात की।

क्या अन्य लोग भी जांच के दायरे में हैं?

पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति के साथ उनके संबंधों की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+