Jyoti Malhotra: क्या यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पहलगाम अटैक के बारे में जानती थी? पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट
Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर हिसार पुलिस ने बड़ा अपडेट दिया है। उसने इस बारे में एक्स पर बकायदा एक नोट जारी किया है, जिसमें उसने साफतौर पर कहा है कि 'वो PIOs के संपर्क में तो थी लेकिन वो किसी आतंकवादी गतिविधि या आतंकवादी समूहों के बारे में नहीं जानती है, फिलहाल अभी तक की जांच में यही बात सामने आई है कि वो किसी टैरर अटैक में इनवाल्व नहीं है।'
हिसार पुलिस ने कहा है कि 'ज्योति मल्होत्रा से हिसार पुलिस ही बात कर रही है और प्रोटोकॉल के तहत बीच-बीच में उससे जांच एजेंसिया पूछताछ कर रही हैं। ज्योति कुछ PIOs के संपर्क में थी लेकिन उसका किसी आतंकवादी ग्रुप से कोई कनेक्शन था, ऐसी कोई भी बात साबित नहीं हुई है।' आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि जिस वक्त पहलगाम आंतकी हमला हुआ था, उस वक्त ज्योति पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी, हालांकि पुलिस ने अब इस मामले में स्थिति साफ कर दी है।

पुलिस ने अपने नोट में आगे कहा है कि 'उसके लैपटॉप, मोबाइल की जांच चल रही है, लेकिन अभी कुछ भी साबित नहीं हुआ है। सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर उससे संबंधित कुछ खबरें दिखाई गई हैं, जो कि भ्रम फैला रही हैं इसलिए सभी लोग उससे दूर रहे।'
ज्योति के 'डायरी' के पन्ने हमें नहीं मिले: पुलिस
'ज्योति के 4 बैंक अकाउंट की जांच हो रही है लेकिन पुलिस को अभी तक उसके पैसे के लेने-देन के बारे में कुछ गलत नहीं मिला है, सार्वजनिक डोमेन में दिखाई गई उसकी 'डायरी' के पन्ने हमें नहीं मिले। हमारे पास कोई डायरी नहीं है।'
'पीआईओ से शादी वाली बात में फिलहाल कोई सच्चाई नहीं'
'अभी तक हमें किसी आतंकी गतिविधि में उसके शामिल होने या किसी आतंकी समूह से उसके जुड़ाव का कोई सबूत नहीं मिला है। हमें ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे पता चले कि वह किसी पीआईओ से शादी करना चाहती है या धर्म बदलना चाहती है।'
वीजा एजेंट हरकीरत सिंह के दो मोबाइल फोन की भी जांच हो रही
'ज्योति के तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट 18 मई को जब्त किए गए हैं, हमने वीजा एजेंट हरकीरत सिंह के दो मोबाइल फोन को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। ज्योति को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था और इस दौरान कुछ केंद्रीय एजेंसियों ने भी उसकी जांच की, लेकिन उसकी हिरासत किसी अन्य एजेंसी को नहीं दी गई है।'

Jyoti Malhotra अली हसन के संपर्क में थी!
आपको बता दें कि ज्योति पर आरोप है कि ज्योति खुफिया एजेंसी से जुड़े अधिकारी अली हसन के संपर्क में थी, वो 2023 में दो बार पाकिस्तान गई थी। ज्योति को भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications