Jyoti Malhotra Spy: पूछताछ में टूटने लगी है ज्योति, जांच टीम को रोते हुए बताया दानिश से रिश्ते का सच
Jyoti Malhotra Spy Case: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से एनआईए, हरियाणा पुलिस और दूसरी केंद्रीय जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। शुरुआती जांच में असहयोग करने के बाद अब वह टूटने लगी है। पाकिस्तान उच्चायोग अधिकारी दानिश के साथ अपने संबंधो को लेकर भी उसने जांच टीम के सामने कई खुलासे किए हैं। पहलगाम अटैक के बाद 13 मई को पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी दानिश उर्फ एहसान डार को भारत सरकार ने निलंबित कर दिया था। ज्योति ने उसके साथ अपने नियमित संपर्क की बात मानी है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि लगातार हो रही पूछताछ में यूट्यूबर अब ज्यादातर रोती-सुबकती जवाब दे रही है।
Jyoti Malhotra Spy ने दानिश के साथ रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान उच्चायोग अधिकारी दानिश के साथ रिश्तों को लेकर आखिरकार ज्योति मल्होत्रा ने चुप्पी तोड़ दी है। ज्योति ने कहा कि वह साल 2023 में पहली बार दानिश से मिली थी। दानिश से उसकी पहली मुलाकात वीजा इंटरव्यू के सिलसिले में ही हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने यह भी कबूल किया कि वह टेलीग्राम और वॉट्सऐप के जरिए दानिश के साथ संपर्क में रहती थी। पिछले दो-ढाई साल में दोनों के बीच कुछ मुलाकातें भी हुई थीं। अभी तक उसने किसी और तरह के रिश्ते में होने की बात पर कोई जवाब नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी जासूस' ज्योति मल्होत्रा ने कैसे पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर तक बनाए कनेक्शन, हैरान कर देगा खुलासा
ज्योति से अब और बड़े राज़ उगलवाने में जुटी एजेंसियां
दानिश से अपने रिश्ते का सच स्वीकारने के अलावा ज्योति ने आईएसआई अधिकारियों से मिलने की बात भी कबूल की है। जांच टीम को फिलहाल उससे कई और बड़े राज़ खुलने की उम्मीद है। केंद्रीय एजेंसियो की कोशिश यह भी जानने की है कि ज्योति के अलावा पकड़े गए दूसरे आरोपियों में से किसी के साथ वह संपर्क में थी या नहीं। इसके अलावा, क्या ज्योति किसी संगठित नेटवर्क के तहत काम करती थी। उसे टास्क देने का काम कौन से अधिकारी या आईएसआई हैंडलर करते थे। इन सवालों के जवाब से जांच को आगे ले जाने के लिए नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा की डायरी ने उगला सच! कोड लैंग्वेज में लिखती थी यूट्यूबर?












Click it and Unblock the Notifications