Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा की डायरी ने उगला सच! कोड लैंग्वेज में लिखती थी यूट्यूबर?

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के चलते चर्चा में आईं यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​की एक डायरी मिली है, जिसमें पाकिस्तान के बारे में तमाम जानकारियां दी गई हैं। डायरी में उनके निजी विचार और डिटेल नोट्स हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर जाने से पहले ज्योति ने अपनी यात्रा के बारे में सेंसटिव जानकारी जुटाकर सावधानीपूर्वक तैयारी की। उनकी डायरी अब उन पर लगे आरोपों को पुख्ता करने में एजेंसियों की मदद कर सकती है।

पाकिस्तान के लिए अलग लिखावट

डायरी में लगभग दस पन्ने अलग-अलग नोट्स से भरे हुए हैं। इनमें से तीन पन्ने खास तौर पर उनकी पाकिस्तान यात्रा पर केंद्रित हैं। दिलचस्प बात यह है कि आठ पन्ने अंग्रेजी में लिखे गए हैं, जबकि पाकिस्तान से संबंधित हिस्से हिंदी में लिखे गए हैं। इससे उस यात्रा से गहरा संबंध मालूम होता है। ज्योति से इस डायरी के आधार पर पूछताछ जारी है।

Jyoti Malhotra

ज्योति की डायरी से...

2012 की डायरी में पीले पड़ चुके पन्ने हैं, जिनमें ज्योति ने अपनी यात्रा के दौरान अपनी भावनाओं और अनुभवों को व्यक्त किया है। इसमें उनकी यात्रा की शुरुआत से लेकर घर वापसी तक का पूरा ब्यौरा इसमें लिखा गया है। उनके लेखन में उनके अनुभवों और यात्रा के दौरान मिली जानकारी का भी जिक्र है। डायरी में की गई एंट्रीज में महाभारत, रामायण, ब्राह्मण, क्षत्रिय, ईस्वी, रजिया सुल्तान और कुतुब मीनार जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शब्दों का जिक्र है। इसके अलावा, विदेशी देशों से संबंधित तकनीकी शब्दों को भी हाईलाइट किया गया है। अब ज्योति ने जो भी लिखा है क्या वो सिर्फ लेखन है या फिर कोड लैंग्वेज में लिखी गई सेंसटिव इन्फोर्मेशन, एजेंसी इस बात की जांच कर रही हैं।

पाकिस्तान पर ज्योति की सोच

एक पन्ने पर लिखा है: "हम सब एक ही धरती, एक ही मिट्टी से हैं... आज पाकिस्तान से 10 दिन की यात्रा करके मैं अपने देश भारत आई हूं। इस दौरान हमें पाकिस्तान के लोगों से बहुत प्यार मिला। हमारे सब्सक्राइबर और दोस्त भी हमसे मिलने आए। लाहौर घूमने के लिए हमें जो दो दिन मिले, वो बहुत कम थे।"

पुलिस को क्या-क्या पता चला?

हिसार के एसपी शशांक कुमार ने रविवार को मीडिया को बताया, "जो मॉडर्न वॉर हैं वो केवल सीमा पर लड़े नहीं जाते. इसका एक तरीका हमें पता चला है उसके मुताबिक जो पीआईओ (Pakistan Intelligence Operatives)हैं, वो कुछ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं जहां पर वो सॉफ्ट पावर का इस्तेमाल करते हुए अपने नेरेटिव को आगे बढ़ाते हैं। इसी कड़ी में हमें केंद्रीय एजेंसियों से इनपुट मिला और हमने ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया। वो पीआईओ के संपर्क में थी और कई बार पाकिस्तान जा चुकी है। इसके अलावा उसने चीन की भी यात्रा की है। हमने उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। हम केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर ज्योति की फाइनेंशियल एकक्टिविटीज की जांच कर रहे हैं और तहकीकात कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+