Jyoti Malhotra को मिला वकील, जानिए कौन लड़ रहा यूट्यूबर का केस? पिता हरीश ने कहा था-'मुकदमा नहीं लड़ सकता'
Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को फाइनली वकील मिल गया है। उनके वकील का नाम कुमार मुकेश है, जिन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'कल ज्योति मल्होत्रा ने मुझे अपना वकील नियुक्त किया, आज मैंने इसके लिए कोर्ट में वकालतनामा पेश किया है। मैं मामले का अध्ययन करूंगा और फिर आगे कुछ भी कहूंगा।'
'पुलिस उनके वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है, अगली सुनवाई की तारीख पर कोर्ट में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है।'

उन्होंने कहा कि 'मैंने कुछ डाक्यूमेंट्स मांगे हैं, अभी तक जो आपलोगों को पता है, वो ही मुझे भी मालूम है, जैसे कि पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया है, जांच-पड़ताल जारी है, कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप भी कब्जे में हैं, मैं इस बारे में अब अध्ययन करूंगा , तभी कुछ बता पाऊंगा।'
'9th जून को ज्योति को कोर्ट में पेश किया जाएगा'
वकील कुमार ने कहा कि '16 मई को एफआईआर दर्ज हुई थी, पुलिस ने ज्योति को उसी दिन अरेस्ट किया और फिर 5 दिन रिमांड पर लिया जो कि 22 मई को पूरी हुई, ज्योति को हिसार के लोकल कोर्ट में पेश किया था, जहां कोर्ट ने ज्योति की रिमांड को 4 और दिन के लिए बढ़ा दिया था, जो कि 26 मई को खत्म हुई और इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, उन्हें अब 9th जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा, देखते हैं कि आगे क्या होगा?'
'ज्योति ने सारे आरोपों को गलत बताया है' (Jyoti Malhotra)
कुमार ने कहा कि 'ज्योति ने सारे आरोपों को गलत बताया है, मैंने अभी पुलिस की चार्जशीट देखी नहीं है, देखने के बाद ही पता चलेगा कि वो किस आधार पर ज्योति पर आरोप लगा रही है और वो कैसे उन आरोपों को साबित करेगी। पुलिस ने उसके पिता-ताऊ का पेन कार्ड , आधार कार्ड, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, एफडी और ज्योति की स्कूटी को भी अपने कब्जे में लिया था।
'एटीएम कार्ड, एफडी और ज्योति की स्कूटी पुलिस के पास' (Jyoti Malhotra)
हालांकि पेन कार्ड , आधार कार्ड, वोटर आईडी तो वापस कर दिया लेकिन अभी भी उसके पास एटीएम कार्ड, एफडी और ज्योति की स्कूटी है, जिसे लौटाया नहीं गया है।'
पाकिस्तान में ज्योति को क्यों दी गई सिक्योरिटी ? (Jyoti Malhotra)
पाकिस्तान में ज्योति को क्यों दी गई सिक्योरिटी के जवाब में वकील कुमार ने कहा कि 'देखिए गुरुद्वारे से जो जत्था जाता है, उसे भी सिक्योरिटी दी जाती है ताकि उनके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए, ज्योति के पास कैमरा था, लोगों को चाह होती है कैमरे पर आने की, कुछ भी हो सकता है, देखते हैं कि क्या सामने आता है उसमे, जांच जारी है।'

वकील का खर्चा उठा नहीं सकता: हरीश मल्होत्रा (Jyoti Malhotra)
आपको बता दें कि इससे पहले ज्योति के पिता हिसार मल्होत्रा ने कहा था कि 'उनके पास पैसे नहीं हैं, वो वकील का खर्चा उठा नहीं सकते हैं इसलिए मुझे वकील दो। मेरी बेटी ने मुझसे कहा है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है।' ज्योति पर आरोप है कि ज्योति खुफिया एजेंसी से जुड़े अधिकारी अली हसन के संपर्क में थी। उस पर BNS की धारा 152 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications