अब बंगले पर बवाल! क्या जस्टिस यशवंत वर्मा ने घर खाली करने से किया मना? जानिए दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
Justice Yashwant Verma: दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते महीने उनके सरकारी आवास से कथित रूप से भारी मात्रा में जला हुआ कैश बरामद होने के बाद मामला तूल पकड़ चुका है। इस संवेदनशील मुद्दे पर अब देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी सवाल उठाते हुए गहन जांच की मांग की है।
इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जस्टिस वर्मा ने अपना बंगला खाली करने से इनकार कर दिया है। इन रिपोर्टों पर दिल्ली पुलिस ने अब आधिकारिक सफाई दी है।

जानिए क्या कहा दिल्ली पुलिस ने?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कहना पूरी तरह गलत है कि जस्टिस वर्मा बंगला खाली करने से मना कर रहे हैं। दरअसल, वे इस समय एक चल रही जांच में शामिल हैं, ऐसे में बंगले को खाली करना व्यावहारिक नहीं होगा। इसके अलावा, दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने सुरक्षा कारणों से पुलिस से बंगले की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।
बताया गया है कि जस्टिस वर्मा फिलहाल बंगले में रहने के कानूनी हकदार हैं क्योंकि यह बंगला उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद नियमानुसार तीन महीने की अवधि के लिए आवंटित किया गया था। जरूरत पड़ने पर यह अवधि बढ़ाई भी जा सकती है, जिसका अधिकार मुख्य न्यायाधीश को होता है।
उपराष्ट्रपति की तीखी टिप्पणी
इस मामले में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 17 अप्रैल को बड़ा बयान देते हुए कहा, 'क्या कानून से परे कोई श्रेणी अभियोजन से छूट प्राप्त कर सकती है? हर संज्ञेय अपराध की FIR दर्ज होना अनिवार्य है, न करना स्वयं में अपराध है।' उन्होंने यह भी कहा कि इतने बड़े पैमाने पर कैश मिलने के बावजूद अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है, जो बेहद चिंताजनक है।
ये भी पढ़ें: Justice BR Gavai: 52वें चीफ जस्टिस के रुप में कार्यभर संभालने वाले बीआर गवई के ऐतिहासिक फैसले












Click it and Unblock the Notifications