जस्टिस दीपक मिश्रा ने ली देश के 45वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ, जानें उनके बारे में
नई दिल्ली। जस्टिस दीपक मिश्रा ने देश के 45वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर आज शपथ ग्रहण कर ली, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई।
Recommended Video

CJI Dipak Mishra: Know about his Journey and Historical Judgements।वनइंडिया हिंदी
खास बातें
- आपको बता दें कि चीफ जस्टिस जेएस खेहर 27 अगस्त को रिटायर हो गए हैं।
- उनकी जगह अब उनकी कुर्सी जस्टिस दीपक मिश्रा संभालेंगे।
- जस्टिस दीपक मिश्रा करीब 13 महीने चीफ इस पद पर रहेंगे।
- जस्टिस दीपक मिश्रा का जन्म 3 अक्टूबर 1953 को हुआ था।
- 14 फरवरी 1977 में उन्होंने उड़ीसा हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस शुरू की थी।
-

- 1996 में उन्हें उड़ीसा हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया।
- 2009 के दिसंबर में उन्हें पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया।
- फिर 24 मई 2010 में दिल्ली हाईकोर्ट में बतौर चीफ जस्टिस उनका ट्रांसफर हुआ।
- 10 अक्टूबर 2011 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया।
- जस्टिस दीपक मिश्रा का नाम इतिहास लिखने वाले न्यायधीशों में शामिल है।
- आजाद भारत में पहली बार सुप्रीम कोर्ट जब रात में बैठी थी तो जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई में ही बेंच ने मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकुब मेनन की अर्जी पर सुनवाई की थी।
- जिसे कि दीपक मिश्रा ने खारिज कर दिया था।













Click it and Unblock the Notifications