प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले बम धमाका, एक की मौत
मणिपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर राज्यों के अपने दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले मणिपुर के लिलांग में बम धमाका हुआ है। इस धमाके में एक युवक की मौत हो गयी है। ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले हुआ यह धमाका सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

वहीं प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे से पहले झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने इस दौरे को काफी अहम बताते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह असम, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड का दौरा करेंगे। साथ ही कई अहम कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग से जुड़ने की कोशिश करेंगे।
प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों के तेजी से विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। वहीं प्रधानमंत्री डीजीपी और आईजीपी की कांफ्रेंस में भी हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications