June School Holidays: जून में कब तक किस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें गर्मी की छुट्टियों का शेड्यूल

June School Holidays: हर साल जैसे ही गर्मी अपने चरम पर पहुंचती है, ज्यादातर राज्यों में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। इस बार भी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने अपनी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। अलग-अलग राज्यों में स्कूल दोबारा खुलने की तारीखें मौसम, बोर्ड परीक्षाओं और सरकारी निर्देशों के आधार पर तय की गई हैं।

जहां प्राइवेट स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार छुट्टियों की योजना बनाते हैं, वहीं सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल सरकारी निर्देशों का पालन करते हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों को पहले ही बंद कर दिया गया है। अगर गर्मी इसी तरह बनी रही तो छुट्टियों को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में फिलहाल स्कूल खुलने की तारीख को लचीला रखा गया है ताकि छात्रों की सेहत को ध्यान में रखा जा सके।

June School Holidays

IMD ने दी केरल में समय से पहले मानसून की जानकारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि केरल में 27 मई को मानसून पहुंच सकता है। इससे दक्षिण भारत के स्कूलों के शेड्यूल पर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर से दक्षिण भारत तक IMD ने जारी किया मौसम को लेकर अलर्ट, केरल के स्कूल बंद, देखें अपडेट

राज्यवार स्कूल दोबारा खुलने की तारीखें

दिल्ली: यहां स्कूल 1 जुलाई 2025 को खुलेंगे। गर्मी की छुट्टियां 11 मई से 30 जून तक रहेंगी।

उत्तर प्रदेश: यहां छुट्टियां 20 मई से 15 जून तक घोषित की गई हैं, लेकिन स्कूल 30 जून को खुलेंगे।

राजस्थान: 1 मई से 15 जून तक छुट्टियां, स्कूल 16 जून से दोबारा खुलेंगे।

मध्य प्रदेश: एमपी बोर्ड के स्कूल 1 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे और 16 जून को फिर से शुरू होंगे।

तमिलनाडु: यहां स्कूल 2 जून से खुल सकते हैं, लेकिन मौसम की स्थिति को देखकर तारीख बदली भी जा सकती है।

बिहार: यहां 2 जून से 21 जून तक छुट्टियां रहेंगी और स्कूल 23 जून से खुलेंगे।

पंजाब: गर्मी की छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक रहेंगी, स्कूल 1 जुलाई से खुलेंगे।

हरियाणा: यहां भी स्कूल 1 जुलाई से खुलेंगे, छुट्टियां 1 से 30 जून तक रहेंगी।

कर्नाटक: यहां स्कूल 29 मई से शुरू होंगे। छुट्टियां 10 अप्रैल से 28 मई तक थीं।

केरल: यहां स्कूल 1 जून से शुरू होंगे, गर्मी की छुट्टियां 1 अप्रैल से 31 मई तक थीं।

छत्तीसगढ़: स्कूल 16 जून को खुलेंगे, छुट्टियां 25 अप्रैल से 15 जून तक थीं।

महाराष्ट्र: स्कूल 15 जून से खुलेंगे।

गोवा: स्कूल 9 जून से खुलेंगे।

गुजरात: यहां स्कूल 4 जून से खुलेंगे।

पश्चिम बंगाल: स्कूल 30 अप्रैल से बंद हैं, और 2 जून को खुलने की संभावना है।

CBSE और केंद्रीय विद्यालयों का शेड्यूल

CBSE से संबद्ध स्कूल 13 जून 2025 को खुलेंगे, जबकि कॉलेजों में 19 जून से कक्षाएं शुरू होंगी। केंद्रीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों की अवधि स्थान के अनुसार अलग-अलग है। कुछ स्कूलों में 9 मई से 17 जून तक 40 दिन की छुट्टियां होंगी, जबकि कुछ में 2 मई से 20 जून तक 50 दिन की छुट्टियां रहेंगी।

तमिलनाडु में तारीख बदल सकती है

तमिलनाडु में स्कूलों के खुलने की तारीख 2 जून तय की गई है, लेकिन यह मौसम प्रबंधन समिति की सलाह के आधार पर बदली जा सकती है। राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि छात्रों के हित को ध्यान में रखकर ही कोई भी फैसला लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: JAC Result 2025 Topper List: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस-कॉमर्स स्ट्रीम में कौन रहे टॉपर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+