July School Holidays 2025: क्या 7 जुलाई को छुट्टी है? क्या इस दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद?
July School Holidays 2025 List: उत्तर भारत में जुलाई के महीने में स्कूल खुलते हैं, मई-जून यानी कि गर्मी की छुट्टी के बाद बच्चे जुलाई में स्कूल जाते हैं, जुलाई में ही नए सत्र की शुरुआत होती है इसलिए नई क्लास, नई किताबें और नए टीचरों से स्कूली छात्र-छात्राएं रूबरू होते हैं लेकिन जुलाई में छुट्टियों की भी भरमार होती है और जुलाई 2025 भी इससे अछूती नहीं है।
लेकिन इसी बीच एक सवाल ने बड़ा जोर पकड़ लिया है कि क्या 7 जुलाई को स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद रहेंगे? दरअसल इस दिन कुछ राज्यों में 'मुहर्रम' का पर्व मनाया जाएगा, हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के आधार पर तय होती है, वैसे 'मुहर्रम' की तारीख चांद के आधार पर तय की जाती है और इस बार ये 6 या 7 जुलाई को संभावित है।

जुलाई महीने में रविवार की 4 छुट्टियां हैं (July School Holidays 2025)
- 6 जुलाई - पहला रविवार
- 13 जुलाई - दूसरा रविवार
- 20 जुलाई - तीसरा रविवार
- 27 जुलाई - चौथा रविवार
जुलाई के खास दिन (July School Holidays 2025)
- 4 जुलाई -अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस
- 6 जुलाई- विश्व ज़ूनोज दिवस
- 10 जुलाई -बकरीद / ईद-उल-अजहा (इस्लामिक पर्व)
- 11 जुलाई -विश्व जनसंख्या दिवस
- 15 जुलाई -विश्व युवा कौशल दिवस
- 18 जुलाई -नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस
- 22 जुलाई -चंद्रयान-2 प्रक्षेपण दिवस (2019 की स्मृति)
- 26 जुलाई -कारगिल विजय दिवस
- 28 जुलाई -विश्व हेपेटाइटिस दिवस
- 29 जुलाई -अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस
कारगिल विजय दिवस: शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक
हर साल 26 जुलाई को भारतवर्ष 'कारगिल विजय दिवस' मनाता है। यह दिन 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में भारत की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह न सिर्फ हमारे सैनिकों की वीरता का प्रतीक है, बल्कि यह दिन हमें उनके बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
60 दिनों तक चला था कारगिल युद्द
कारगिल युद्ध मई 1999 में शुरू हुआ, जब पाकिस्तान की सेना और आतंकवादी घुसपैठिए जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर की पहाड़ियों पर कब्जा जमाने की कोशिश करने लगे। भारत को जब इसकी सूचना मिली, तब हमारी सेना ने ऑपरेशन विजय की शुरुआत की। लगभग 60 दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना ने दुर्गम और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में लड़ते हुए एक-एक चोटी को फिर से अपने नियंत्रण में लिया। अंततः 26 जुलाई 1999 को भारत ने इस युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की और दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications