एक्ट्रेस जूही परमार ने खोला चौंकाने वाला राज, कहा- होली पर मौत करीब से छूकर गई

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस जूही परमार की इस बार ही होली उन्हें हमेशा के लिए याद रहने वाली है। दरअसल इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनकी जान जाते जाते बची। जूही की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्होंने अपनी सहेली के बेटी समायरा का ख्याल रखने को भी कह दिया था। बता दें कि जूही सिंगल मदर हैं। जूही अपनी खास दोस्त आश्का गोराडिया के घर पर होली पार्टी के लिए पहुंची थीं। यहां अचानक वे उल्टियां करने लगी और फिर उनकी सांस की नली चोक हो जाने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। देर रात 10.30 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

ब्लॉक हो गई थी सांस की नली

ब्लॉक हो गई थी सांस की नली

जूही ने एक लंबे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी ये बात लोगों को बताई। उन्होंने लिखा- मैं जानती हूं कि काफी समय से आपने मुझे सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं देखा है। दरअसल इसका एक कारण है। 21 मार्च को होली की रात मैं मौत के बेहद करीब थी। होली के दिन मुझे उल्टी हुई। ये उल्टी मेरे नाक से बाहर आने के चलते मेरे सांस लेने की नली ब्लॉक हो गई।

'मैं नहीं जी पाउंगी बेटी का ख्याल रखना'

'मैं नहीं जी पाउंगी बेटी का ख्याल रखना'

जूही ने आगे लिखा मैं अपनी बेस्ट फ्रैंड आशका गोड़ाडिया के घर पर थी जहां से देर रात 10.30- 11 बजे मुझे अस्पताल ले जाया गया। मैं सांस नहीं ले पा रही थी लेकिन बाकी शरीर में सब कुछ पूरी तरह से ठीक था। आक्सीजन, कार्बन डायऑक्साइड, इसीजी और ब्लड प्रेशर सब सही है। लेकिन दम घुट रहा था, लगा 5 मिनट भी नहीं जी पाउंगी। मैंने आशका के काम में धीरे से कहा कि मेरी बेटी का ख्याल रखना क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं जी पाउंगी। फिर पल भर के लिए मेरी सारी जिंदगी मेरी आंखों के सामने से घूम गई।

View this post on Instagram

Dear Life, I Am Here To Live!!!!

A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar14) on

भगवान से दुआ की, बेटी के लिए जीने दो

डॉक्टर्स को खुद से दूर जाता देख मानो मैं भगवान से बात कर रही थी। मैं मरना नहीं चाहती थी मुझे अपनी बेटी के लिए जीना था। मैंने अपनी छाती को पकड़ा और भगवान से कहा कि जिंदगी की कीमत न समझने के लिए मुझे माफ कर दो। खुशियों की जगह जिंदगी के दुखों को गिनने की गलती के लिए मुझे माफ कर दो। मुझे माफ कर दो लेकिन मेरी बेटी के लिए मुझे जीने दो। जूही का ये पोस्ट और भी अधिक लंबा था जिसमें उन्होंने उस रात का सारा किस्सा सुनाया। जूही की इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें लंबी उम्र की दुआएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Holi 2019: रंग खेलने से पहले जरूर जानिए होली के बारे में ये दिलचस्प बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+