जज लोया मौत केस की जांच करा सकती है महाराष्ट्र सरकार, मंत्री ने कही ये बात
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार विशेष सीबीआई जज बीएच लोया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच करा सकती है। सरकार के दो मंत्रियों, नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने इसको लेकर बयान दिया है। इनकी ओर से कहा गया है कि अगर सबूतों के साथ कोई शिकायत मिलती है तो सरकार जज लोया मामले को फिर से खोलने पर जरूर विचार करेगी।
Recommended Video

जज बी एच लोया की दिसंबर 2014 में नागपुर में उस समय कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जब वह अपने एक दोस्त करी बेटी की शादी में शिरकत करने गए थे। उनकी मौत की समय की परिस्थितियों को लेकर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। जज लोया गुजरात के सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवायी कर रहे थे। इस मामले में मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह आरोपी थे, जिन्हें बाद में बरी कर दिया गया था। जज लोया की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। शीर्ष अदालत ने मामले की एसआईटी जांच की मांग को खारिज करते हुए कहा था कि जज लोया की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी।
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने बुधवार को जज लोया मौत की फिर से जांच को लेकर हुए एक सवाल पर कहा, अगर शिकायत में कोई सबूत मिले, तो जांच की जाएगी। मामले में बिना वजह कोई जांच नहीं की जाएगी। हां अगर, पर्याप्त सबूतों के साथ कोई शिकायत मिलती है तो सरकार न्यायाधीश लोया मामले को फिर से खोल सकती है।
वहीं महाराष्ट्र सरकार के एक और मंत्री अनिल देशमुख ने भी जज लोया मौत की जांच कराने को लेकर बयान दिया है। देशमुख ने भी मलिक की तरह ही कही है कि अगर कोई सबूतों के साथ शिकायत लेकर आता है तो इस दिशा में कदम उठाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications