Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में 2 नए जजों की नियुक्ति, किन्हें मिला मौका?
सुप्रीम को दो नए जजों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने एक बयान में केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने इसकी जानकारी देते हुए उनके नाम भी बताए हैं, जिन्हें उच्च न्यायालय में जज और मुख्य न्यायधीश बनाया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त को मंजूरी दी। नियुक्ति के बाद न्यायमूर्ति सिंह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे।

जजों की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, एच एन कोटिस्वर सिंह और मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।"
कोटिश्वर सिंह होंगे मणिपुर से पहले जज
जस्टिस कोटेश्वर सिंह ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में जाने से पहले उन्होंने कुछ वक्त तक सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की। उन्हें 2008 में गुवाहाटी हाई कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया था। 2011 में न्यायमूर्ति सिंह ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और 2012 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। उनका जन्म 1 मार्च, 1963 को मणिपुर के इंफाल में हुआ था। उनके पिता का नाम (दिवंगत) जस्टिस एन इबोटोम्बी सिंह था, जो गुवाहाटी हाई कोर्ट के पहले एडवोकेट जनरल थे और उनके पिता का नाम एन गोमती देवी था।
बता दें कि मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 11 जुलाई को इनके नामों की सिफारिश की थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सहित 34 जज के पदों को मंजूरी दी थी। सुप्रीम कोर्ट कलेजियम के अन्य सदस्य जस्टिस संजीव खन्ना, बी आर गवई, सूर्यकांत और हृषिकेश राय हैं।












Click it and Unblock the Notifications