JSP प्रमुख पवन कल्याएा ने YSRCP मुक्त आंध्र प्रदेश का किया आह्वान, बोले- मैं सीएम बनने के लिए तैयार हू
अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण इन दिनों आंध्र प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने वाईएसआरसीपी मुक्त आंध्र प्रदेश का आह्वान करते हुए कहा है कि मैं राज्य का मुख्यमंत्री पद लेने के लिए तैयार हूं।

शुक्रवार को जेएसपी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्तिम में जनसेना पवन कल्याण ने तेलुगू देशू पार्टी के गठबंधनक के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि ये याद रखना चाहिए कि हम राज्य के भविष्य के लिए अगले विधानसभा चुनाव के लिए चंद्रबाबू नायडू की डीडीपी के साथ जा रहे है।
इसके साथ ही पवन कल्याण ने कहा अगले चुनाव में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर करने का आह्वान करते हुए ये बात कही कि "मैं राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालने के लिए तैयार हैं।"
जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण कहाा मैं अगले चुनाव में YSRCP मुक्त आंध्र प्रदेश के गठन के बाद राज्य का मुख्यमंत्री पद संभालने को इच्छुक हूं अगर वाईएसआरसीपी को सत्ता से हटाने की राजनीतिक यात्रा में मुख्यमंत्री पद लेने का अवसर मिला, तो मैं इसे जरूर लूंगा।
इसके साथ ही पवन कल्याण ने कहा मेरे लिए सबसे अहम राज्य का हित है/। मंगलागिरी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी में नए सदस्यों की सदस्यता पर खुशी जाहिर करते हुए पवन कल्याण ने कहा हमारी पार्टी महज 150 सदस्यों के साथ शुरू हुई थी और आज की तारीख में जेएसपी में साढ़े छह लाख सक्रिय सदस्य हैं।
उन्होंने नादेंडला मनोहर की तारीख करते हुए कहा मनोहर जनसेना पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं और हर दिन कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात करके पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें मेरा धन्यवाद। राजनेता कल्याण ने निस्वार्थ सेवा के लिए जनसेना पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की।
इसके साथ ही पवन कल्याण ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में आंध्र प्रदेश में जनसेना पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी का गठबंधन जीतेगा।
इसके साथ ही पवन कल्याण ने 2024 के आम चुनाव और आंध्र प्रदेश में जेएसपी और टीडीपी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से मेहनत करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा
आगामी चुनावों में वाईएसआरसीपी को बाहर करने और राज्य के भविष्य को आकार देने को उच्च प्राथमिकता दूंगा। उन सभी को धन्यवाद जो एक दशक तक जनसेना की राजनीतिक यात्रा में मेरे साथ चले और हमेशा पार्टी की प्रगति के लिए काम किया।












Click it and Unblock the Notifications