पश्चिम बंगाल पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोले- ममता बनर्जी ने किसानों के साथ बहुत अन्याय किया
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सरका की नीतियां किसानों के खिलाफ हैं। पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत एक साल में 6,000 रुपए किसानों को दिए जाते हैं लेकिन ममता दीदी ने अपनी जिद के कारण इसे बंगाल में लागू नहीं होने दिया है।
Recommended Video

नड्डा ने मालदा में नड्डा ने कहा, आज जब बंगाल के करीब 25 लाख किसानों ने केंद्र सरकार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अर्जी भेजी, तो ममता बनर्जी कहती हैं कि मैं भी योजना लागू करूंगी। ममता बनर्जी को समझना चाहिए कि अब चुनाव आ गए हैं। अब पछताने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि लगभग 33 हजार ऐसे गांव तक हम पहुंच पाये हैं और लगभग 30 हजार हमारी कृषक ग्रामसभा हो चुकी है, जिसके अंतर्गत कृषक सहभोज का कार्यक्रम हुआ है। आने वाले समय में हम 40 हजार तक पहुंच जाएंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर नड्डा ने कहा कि बंगाल में आप कमल खिलाएंगे तो उसके बाद बंगाल का विकास तेजी से होगा और किसानों का विकास भी पूरी तरह से होगा।
पश्चिम बंगाल के मालदा में जेपी नड्डा ने रोड शो किया तो साहपुर गांव में कृषक सुरक्षा सहभोज कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने किसानों के साथ खाना भी खाया। बता दें कि जेपी नड्डा शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे है। जिसके बाद आज से उन्होंने पार्टी के कई कार्यक्रमों की शुरुआत की है। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नड्डा ने राज्य में भाजपा के परिवर्तन यात्रा अभियान की भी शुरुआत की है। जिसके तहत पार्टी राज्य में यात्राएं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications