The Lallantop छोड़ने के बाद बॉलीवुड ब्यूटी के साथ दिखे Saurabh Dwivedi, वायरल वीडियो देख चकराया फैंस का सिर!
Saurabh Dwivedi: मशहूर पत्रकार सौरभ द्विवेदी एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। लेकिन इस बार वजह कोई सियासी बहस या चुनावी विश्लेषण नहीं, बल्कि मुंबई की एक ग्लैमरस शाम है। 5 जनवरी को अपने पुराने डिजिटल ठिकाने, The Lallantop को अलविदा कहने और वसंत पंचमी पर एक नए प्रतिष्ठित मीडिया घराने Indian Express के साथ कलम का नया सफर शुरू करने के बीच सौरभ पूरी तरह गायब थे।
लेकिन उनकी अंडरग्राउंड वाली चुप्पी तब टूटी, जब वे सीधे मुंबई के जुहू में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ कैमरे में कैद हुए। जूलरी स्टोर के उद्घाटन के बाद तमन्ना और फातिमा सना शेख के साथ सौरभ की डिनर आउटिंग ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। राजनीति के गलियारों से निकलकर सीधे बॉलीवुड divas के साथ स्पॉट हुए हैं।

Saurabh Dwivedi: जुहू की शाम और सौरभ का सरप्राइज
सौरभ द्विवेदी को अक्सर गमछा टांगे या गंभीर मुद्दों पर 'नमस्ते' करते देखा गया है, लेकिन मुंबई की इस शाम ने उनकी एक अलग ही तस्वीर पेश की। तमन्ना भाटिया के स्टोर ओपनिंग के बाद जब वे डिनर के लिए निकले, तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। तमन्ना भाटिया और फातिमा सना शेख जैसी बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों के साथ सौरभ की यह सहज बॉन्डिंग देखकर लोग पूछ रहे हैं, "क्या सौरभ भाई अब बॉलीवुड के इनसाइडर बन गए हैं?"
जैसे ही डिनर के बाद का वीडियो इंटरनेट पर आया, यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी, फैंस का मानना है कि सौरभ ने अपने नए प्रोफेशनल चैप्टर की शुरुआत किसी टीवी स्टूडियो से नहीं, बल्कि एक धमाकेदार 'पब्लिक अपीयरेंस' से की है।
लल्लनटॉप के बाद पहली बार सार्वजानिक तौर पर दिखे सौरभ द्विवेदी। तमन्ना भाटिया के साथ डिनर के बाद। टी शर्ट देखिये जानिए भाई का मिज़ाज़ क्या है आजकल ? pic.twitter.com/cf56LrqMYC
— Sachin Singh Gaur (@sachinsgaur) February 3, 2026
Saurabh Dwivedi: पॉलिटिक्स से पॉडकास्ट तक?
कयास लगाए जा रहे हैं कि सौरभ जल्द ही बॉलीवुड हस्तियों के साथ कोई बड़ा 'अनफ़िल्टर्ड' पॉडकास्ट या टॉक शो ला सकते हैं। वहीं दूसरी ओर फातिमा और तमन्ना के बीच चल रही अनबन की खबरों के बीच, सौरभ के साथ इन दोनों की हंसी-मजाक वाली तस्वीरों ने गॉसिप बाजार को भी शांत कर दिया है।
23 जनवरी को रिलीज हुई वेब सिरीज स्पेस जेन: चंद्रयान (Space Gen: Chandrayaan) में सौरभ द्विवेदी एक पत्रकार के किरदार में नजर आए थे। स्पेस जेन का ट्रेलर जारू होने के बाद से लोग अनुमान लगा रहे थे कि सौरभ पत्रकारिता के बाद अब एक्टिंग की ओर रुख कर रहे हैं। इसी बीच 23 जनवरी को उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के साथ अपने सफर की शुरुआत का ऐलान कर दिया।
Saurabh Dwivedi: क्या यह किसी बड़े प्रोजेक्ट की आहट है?
सौरभ द्विवेदी का इस तरह से एक बॉलीवुड इवेंट और फिर डिनर पर दिखना महज इत्तेफाक नहीं लग रहा। वसंत पंचमी पर नए सफर की शुरुआत के तुरंत बाद मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड में उनकी सक्रियता इशारा कर रही है कि आने वाले दिनों में वे कुछ ऐसा पेश करने वाले हैं, जो उनके पुराने अंदाज से बिल्कुल हटकर होगा। क्या सौरभ अब मनोरंजन की दुनिया के अनछुए पहलुओं को अपने खास 'लहजे' में पेश करेंगे? यह सवाल अब हर जगह तैर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications