Journalist Abhisar Sharma: मुश्किलों में फंसे अभिसार शर्मा, वीडियो को लेकर विवाद, गुवाहाटी में दर्ज हुई FIR

Journalist Abhisar Sharma: गुवाहाटी में एक वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसके चलते प्रसिद्ध पत्रकार और यूट्यूबर अभिसार शर्मा मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शर्मा ने अपने वीडियो में असम सरकार और केंद्र सरकार दोनों का मजाक उड़ाया, जिससे लोगों की भावनाएं भड़क सकती हैं और समाज में विभाजन पैदा हो सकता है।

BNS की धाराओं में मामला दर्ज

गुरुवार को दर्ज हुई इस FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 152, 196 और 197 लगाई गई हैं। ये धाराएं राष्ट्रीय अखंडता को खतरे में डालने, समूहों के बीच दुश्मनी फैलाने और राष्ट्रीय एकीकरण के खिलाफ बयान देने से जुड़ी हैं।

Abhisar Sharma

शिकायतकर्ता के आरोप

शिकायत नयनपुर, गणेशगुड़ी के 23 वर्षीय आलोक बरूआ ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि अभिसार शर्मा के वीडियो में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में 'राम राज्य' की अवधारणा का मजाक उड़ाया गया और यह दावा भी किया गया कि सरकार सिर्फ हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण के सहारे चल रही है।

शांति भंग होने की आशंका

बरूआ ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी दुर्भावनापूर्ण इरादे से की गई है, ताकि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों की छवि खराब की जा सके और साम्प्रदायिक माहौल को भड़काया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस वीडियो को लेकर उनके इलाके में चर्चा शुरू हो गई है और लोग धर्म के आधार पर बंटने की चिंता जता रहे हैं, जिससे शांति और सौहार्द बिगड़ सकता है।

FIR में गंभीर आरोप

FIR में कहा गया है कि शर्मा की टिप्पणियां लोगों की भावनाओं को भड़का सकती हैं, प्रशासन पर से विश्वास कम कर सकती हैं और धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दे सकती हैं। BNS की धारा 152 देश की संप्रभुता और एकता को खतरे में डालने वाले कृत्यों को अपराध मानती है। वहीं धारा 196 धर्म और जाति के आधार पर दुश्मनी फैलाने और धारा 197 राष्ट्रीय एकीकरण को कमजोर करने वाले बयानों से जुड़ी है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं गोपाल मुखर्जी? जिनके पोते ने विवेक अग्निहोत्री पर करा डाली FIR, लगाया गंभीर आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+